Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा उपभोक्ता संरक्षण पहलों के अंतर्गत एक सप्ताह का साइबर जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित

आरबीआई के साइबर जागरूकता अभियान में ट्राईसिटी के सात विद्यालयों के 1,045 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता

Press Information Bureau, PIB, Reserve Bank of India, RBI, Chandigarh, Consumer Education and Protection Cell, CEPC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 14:24 IST

भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ ने अपनी उपभोक्ता संरक्षण पहलों के अंतर्गत उपभोक्ता शिक्षा एवं संरक्षण इकाई (सीईपीसी) के माध्यम से 15 से 19 दिसंबर, 2025 तक स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक सप्ताह की साइबर जागरूकता कार्यक्रम श्रृंखला का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी, जनरेशन-ज़ी से जुड़े डिजिटल जोखिमों तथा भारतीय रिज़र्व बैंक की शिकायत निवारण व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था।

यह अभियान चंडीगढ़, मोहाली एवं पंचकूला स्थित सात विद्यालयों एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली; सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, चंडीगढ़; गुरु नानक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़; भवन विद्यालय, पंचकूला; सतलुज पब्लिक स्कूल, पंचकूला; द गुरुकुल, पंचकूला; तथा बनयान ट्री स्कूल, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के लगभग 1,045 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ इन कार्यक्रमों में सहभागिता की। 

इसके अतिरिक्त, बाल निरीक्षण गृह  (सेक्टर-25) एवं स्नेहालय फॉर गर्ल्स (सेक्टर-15), चंडीगढ़ में भी जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। ये आउटरीच कार्यक्रम भारतीय रिज़र्व बैंक की उपभोक्ता जागरूकता पहलों, विशेष रूप से “आरबीआई कहता है” जन-जागरूकता अभियान, तथा इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन में ग्राहक संरक्षण एवं उपभोक्ता शिकायत निवारण से संबंधित बैंक के नियामक दिशानिर्देशों के अनुरूप आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के दौरान सामान्य साइबर धोखाधड़ी के प्रकारों, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन हेतु आवश्यक सावधानियों, डिजिटल मंचों के जिम्मेदार उपयोग तथा भारतीय रिज़र्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण माध्यमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह पहल भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक श्री विवेक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम का समन्वय एवं मार्गदर्शन श्री नवनीत सिंह नागर, उप महाप्रबंधक, सीईपीसी, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा किया गया। 

अभियान में कक्षा आठवीं एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों अर्थात भावी नागरिकों को लक्षित करते हुए उन्हें वास्तविक एवं डिजिटल दोनों परिवेशों में उचित आचरण के प्रति संवेदनशील बनाया गया। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि तथा अन्य संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी कब और किन परिस्थितियों में साझा की जानी चाहिए अथवा नहीं।

ये जागरूकता सत्र गोवा निवासी अनुभवी बैंकर एवं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री मोहम्मद आरिफ अंसारी द्वारा संचालित किए गए। उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरणों, व्यावहारिक प्रदर्शनों तथा संवादात्मक चर्चाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर धोखाधड़ी की पहचान करने और डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में सोच-समझकर निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाया।

इन कार्यक्रमों को विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा संस्थागत प्रतिनिधियों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। सभी ने युवा नागरिकों को डिजिटल संसार में सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाने हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रयासों की सराहना की।

 

Tags: Press Information Bureau , PIB , Reserve Bank of India , RBI , Chandigarh , Consumer Education and Protection Cell , CEPC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD