Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शिव प्रताप शुक्ल से एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के प्रतिभागियों ने भेंट की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 12:47 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज लोक भवन में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले हिमाचल प्रदेश के एनसीसी के बालक एवं बालिका कैडेट्स ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कैडेट्स को सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें बधाई दी। 

उन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने वाले हिमाचल के सभी एनसीसी कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के 21 एनसीसी कैडेट्स पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के दल का हिस्सा थे, जिनमें 10 बालक और 11 बालिकाएं शामिल थीं। 

दल में कुमारी कृतिका शर्मा भी सम्मिलित थी, जिन्होंने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर देश का नाम रोशन किया है। अपने इस अभियान के दौरान उन्होंने एक शेरपा की जान बचाकर अदम्य साहस का परिचय भी दिया। राज्यपाल के साथ भेंट के दौरान कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा किए।

दल को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य के 21 कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश वीर भूमि है और एनसीसी कैडेट्स इस समृद्ध परंपरा के ध्वजवाहक हैं, जो अनुशासन, राष्ट्रीय सेवा और देशभक्ति के मूल्यों का प्रतीक हैं। 

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली जैसे राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करना नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक विविधता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस शिविर में बालिका कैडेट्स की संख्या बालकों से अधिक रही।

राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्था है, जो युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करती है। कैडेट्स को ‘आज का भारत’ बताते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैडेट्स एनसीसी में सीखे गए मूल्यों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित भाव से योगदान देते रहेंगे।

इससे पूर्व, एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने राज्यपाल का धन्यवाद किया और जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में 31,000 से अधिक एनसीसी कैडेट्स हैं, जिनमें 42 प्रतिशत बालिकाएं हैं, जो देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD