Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

युद्ध नशे के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल

युवाओं के लिए विरसा विहार में शुरू की जाएंगी संगीत, डांस और थिएटर क्लासें

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 11:37 IST

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ मुहिम के तहत युवाओं को रचनात्मक और सृजनात्मक गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करने तथा विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एक और अनूठी पहल करते हुए विरसा विहार, जालंधर में संगीत, डांस और थिएटर क्लासें शुरू करने जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमाशु अग्रवाल ने आज अधिकारियों को 1 मार्च से संगीत, डांस और थिएटर क्लासें शुरू करने के लिए पूर्ण सक्रियता के साथ तैयारियां तथा आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में जिला कल्चरल एंड लिटरेरी सोसाइटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जालंधर कला और संस्कृति का केंद्र रहा है, जिसे और प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। सोसाइटी के सदस्यों ने भी प्रशासन द्वारा की जा रही इस पहल पर सहमति व्यक्त की।

डा.अग्रवाल ने अधिकारियों को हिदायत की कि इन क्लासों के लिए नियमित अनुभवी और विशेषज्ञ इंस्ट्रक्टरों की तैनाती की जाए ताकि छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि क्लासें सुबह और शाम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलाई जाएं, जिससे युवाओं को अपनी सुविधा अनुसार भाग लेने का अवसर मिल सकेगा।

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लासों के लिए आवश्यक संगीतमय बाज, उपकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध पहले ही पूरा कर लिया जाए ताकि क्लासें निर्धारित समय अनुसार शुरू की जा सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल युवा पीढ़ी को अपनी विरासत, संस्कृति और कला से जोड़ने के साथ-साथ उनके अंतर्निहित कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मीटिंग के दौरान विरसा विहार में स्थित आडिटोरियम के नवीनीकरण संबंधी भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आडिटोरियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि भविष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, संगीतमय समागम और अन्य कलात्मक गतिविधियां उचित ढंग से करवाई जा सकें।

पंजाब सरकार की युवाओं को रचनात्मक माहौल मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डा.अग्रवाल ने कहा कि यह पहल जिले के युवाओं के कौशल को निखारने और उन्हें सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करने में मददगार साबित होगी। मीटिंग के दौरान विरसा विहार कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD