पटियाला के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालीआ ने 12 फरवरी से शुरू हो रहे पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के नोडल अफसरों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पटियाला को टूरिज्म के केंद्र के रूप में उभारने के लिए करवाए जा रहे पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के विभिन्न समागमों के लिए पटियालवियों और जिला प्रशासन की सभी टीमों में भारी उत्साह है।
वरजीत वालीआ ने बताया कि इस पटियाला विरासती मेले के दौरान 12-13 फरवरी को खालसा कॉलेज में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल होगा, 13 फरवरी को महिंद्रा कॉलेज में कवि दरबार, 14 फरवरी को सिविल एविएशन क्लब सांगरूर रोड में एरो मॉडलिंग और एयर शो, 15 फरवरी को पोलो ग्राउंड में डॉग शो, 16 फरवरी को हरपाल टीवाना कला केंद्र में केवल ढालीवाल के ऐतिहासिक नाटक '1675' का मंचन होगा।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि 17 फरवरी को पोलो ग्राउंड में पंजाबी गायक मनमोहन वारिस और कमल हीर वारिस भाइयों की जोड़ी गाएगी। जबकि 18 फरवरी को बारांदरी बाग में फूड फेस्टिवल और फ्लावर शो, 19 फरवरी को बारांदरी बाग में पटियाला फाउंडेशन के सहयोग से नेचर वॉक, वातावरण वॉक और 20 फरवरी को शाही समाधि से किला मुबारक तक हेरिटेज वॉक होगी।
इसके अलावा किला मुबारक में 21 को शास्त्रीय संगीत की शाम में हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत की उघी गायिका रौनकिणी गुप्ता की गायकी समेत अनुपमा भागवत की सितार, देवासमिता भट्टाचार्य का सरोद, पंडित अभिषेक मिश्रा का तबला और अवधानी के मृदंगम की चौगुलबंदी होगी। उन्होंने बताया कि पटियाला हेरिटेज की समापन वाली शाम 22 फरवरी को किला मुबारक में पटियाला के फनकार डॉ. अमनदीप सिंह की गायकी और वादन समेत सूफी नवजवान कव्वाल (इमरान) खान साहब की गायकी होगी।
वरजीत वालीआ ने नोडल अफसरों को सभी समागमों को सुचारू ढंग से निपटाने के लिए समूचे प्रबंध को पूरी जिम्मेदारी और तनदेही से निपटाए जाने की हिदायतें कीं। उन्होंने जिला निवासियों को इस मेले का आनंद मानने के लिए खुला अमतर्ण देते हुए कहा कि पटियाला हेरिटेज मेले के लिए कोई टिकट नहीं है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी से 2 मार्च तक शीश महल में पंजाब सखी शक्ति मेला और क्राफ्ट मेला लगेगा।
बैठक दौरान पी.डी.ए. के मुख्य प्रशासन अपर्णा, ए.डी.सी. (ज) सिमरप्रीत कौर, आर.टी.ओ. बबनदीप सिंह, पी.डी.ए. के ए.सी.ई. जशनप्रीत कौर गिल, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर दीपजोत कौर, एस.डी.एम राजपुरा नमन मारकन, एस.डी.एम पटियाला हरजोत कौर मावी, एस.डी.एम समाना रिचा गोयल, मुख्य मंत्री फील्ड अफसर सतीश चंद्र समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।