Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बन रहा : रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 16:39 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए कहा है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बन रहा है। सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। भारत दुनिया के आर्थिक क्षेत्र का उभरता हुआ तारा बना है। 

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील हुई है और टैरिफ भी कम हुआ है। इससे पहले न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और यूरोपीय यूनियन के सभी देशों के साथ डील हुई।" उन्होंने कहा कि दुनिया भारत के साथ जुड़ना चाहती है और हमारे साथ आर्थिक रिश्ते बनाना चाहती है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 'मेक इन इंडिया' प्रोडक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। 

वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद मिलिंद देवड़ा ने भारत-अमेरिका डील की सभी को बधाई देते हुए कहा, "सबसे पहले प्रधानमंत्री को बहुत धन्यवाद देता हूं, सभी भारतवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं। भारत के सभी नागरिकों को और खास करके जो छोटे व्यापारी हैं, उनको मैं बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। 

भारत और यूएस के बीच में जो ट्रेड डील कल घोषित की गई है, इसके साथ-साथ पिछले हफ्ते में भारत और यूरोप के साथ जो ट्रेड डील हुई है, इसका डायरेक्ट फायदा भारत के छोटे व्यापारियों और छोटे मैन्युफैक्चरर्स को होगा।" उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर भी जवाब दिया और कहा, "विपक्ष दो दिन पहले कह रहा था कि स्टॉक मार्केट गिर गई है।

इसका साफ मतलब है कि बजट फेल हुआ। आज स्टॉक मार्केट 3 प्रतिशत ऊपर है। इसका साफ मतलब है कि विपक्ष के लॉजिक के अनुसार, ट्रेड डील बहुत अच्छी डील है।" मिलिंद देवड़ा ने दोहराते हुए कहा, "मैं इसका स्वागत करता हूं कि भारत के राष्ट्रीय हित और आर्थिक हित को ध्यान में रखते हुए डील को तय किया है। इसका सीधा फायदा भारत में मैन्यूफैक्चरिंग करने वाले छोटे व्यापारियों को होगा। उनके लिए पूरा विश्व एक मार्केट बन चुका है।"

 

Tags: Ravi Shankar Prasad , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD