पटियाला के उपायुक्त वरजीत वालीआ ने आज पटियाला के ऐतिहासिक माता श्री काली देवी मंदिर के नवीनीकरण परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए मंदिर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने मंदिर की सलाहकार प्रबंधन समिति के सदस्यों सी.ए. अजे अलीपुरिया, संजय सिंगला, डॉ. राज कुमार गुप्ता और ए.डी.सी. सिमरप्रीत कौर समेत लोक निर्माण, ड्रेनेज, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
उपायुक्त ने मंदिर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आरंभ करवाए गए विकास परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खुद इन कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर का कार्य होने के कारण सभी अधिकारी इस कार्य को सेवा मानकर पूरी तरह समर्पित भावना के साथ पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं और सभी कार्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नियत गए समय मुताबिक एक साल के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
वरजीत वालीआ ने इस मौके पर श्री काली माता मंदिर को नया रूप देने सहित मंदिर के सरोवर में साफ नहर पानी की सप्लाई, सीवरेज और ड्रेनेज, सरोवर के आसपास बनने वाले नए रास्तों के लिए आर.सी.सी. के कार्य, प्रवेश द्वार और सरोवर का निर्माण, 6 बिल्डिंग ब्लाक समेत चल रहे आम आदमी क्लीनिक का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार इस आध्यात्मिक केंद्र को पंजाब के एक वास्तु कला के नमूने के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए लगातार बैठकें और दौरे किए जाएंगे।