Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डेरा सचखंड बल्लां में सतगुरु जी से भेंट कर तरुण चुग ने लिया आशीर्वाद पदम सम्मान मिलने की दी बधाई

संत निरंजन दास जी को पद्म श्री सम्मान मिलना पूरे रैदासिया समाज के लिए गौरव का विषय

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Dr Subhash Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेरा सचखंड बल्लां , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 12:35 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज पंजाब के बल्लां स्थित डेरा सचखंड में सतगुरु जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया तथा संत निरंजन दास जी को पद्म श्री सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बाबा जी, वहाँ मौजूद संगत तथा डेरा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे रैदासिया समाज के लिए गौरव का विषय है और केंद्र सरकार द्वारा संत परंपरा को दिए जा रहे सम्मान का प्रतीक है।

तरुण चुग ने कहा कि संत निरंजन दास जी का जीवन सेवा, त्याग और मानवता के मूल्यों को समर्पित रहा है। उन्होंने समाजसेवा, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार उन संतों और महापुरुषों को सम्मानित कर रही है जिन्होंने समाज में एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी बताया कि डेरा प्रवास के दौरान गुरु रविदास जयंती के अवसर पर होने वाले आगामी धार्मिक कार्यक्रमों और आयोजनों को लेकर आयोजकों व डेरा प्रबंधन समिति के साथ विस्तृत चर्चा की गई, ताकि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

तरुण चुग ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह मोदी सरकार की रैदासिया समाज के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने अंत में संत निरंजन दास जी को पुनः बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Dr Subhash Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD