Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

समृद्धि यात्रा में दरभंगा पहुंचे नीतीश कुमार, बोले- सरकार का उद्देश्य लोगों का जीवनयापन आसान बनाना

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दरभंगा , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 11:36 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचे। यहां उन्होंने जहां दरभंगा जिले के लिए 138 करोड़ रुपए की लागत से 90 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, वहीं विभिन्न योजनाओं का जायजा भी लिया। वे नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों का सम्मान करना और जीवनयापन आसान करना है। जब से एनडीए की सरकार बनी है, तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार को याद करते हुए विपक्ष पर निशाना भी साधा।

मुख्यमंत्री ने भविष्य की योजनाओं को लेकर कहा कि बिहार में अगले पांच वर्षों में कई काम कराए जाएंगे। एनडीए की सरकार में हर क्षेत्र में काम हुआ है, चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो या कृषि हो। महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत काम हुआ है और अब विकास की गति को और तेज किया जाएगा। केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

सीएम ने कहा कि अगले पांच वर्षों के लिए सात निश्चय -तीन का गठन किया गया है। इसके तहत दोगुना रोजगार, दोगुनी आय, राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना किया जाएगा तथा इसके लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर महिला को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें दो लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि इस दौरान एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए नए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है। समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार के तहत उद्योग लगाने पर पूरा जोर दिया जाएगा। पुरानी बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा तथा मखाना के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जाएगा। 

डेयरी एवं मछली पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा। सीएम ने जोर देकर कहा कि राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी। मजबूत आधार आधुनिक विस्तार के तहत आधारभूत संरचनाओं को बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा, "बिहार लगातार विकास कर रहा है। 

इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच वर्षों में और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार और विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।" इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD