Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

समृद्धि यात्रा में मधुबनी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, 395 योजनाओं की दी सौगात

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मधुबनी , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 12:16 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में मंगलवार को मधुबनी जिला पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लोगों को 395 योजनाओं की सौगात दी तथा चल रही विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। सीएम नीतीश कुमार ने अररिया संग्राम स्थित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से मधुबनी जिला के लिए 391 करोड़ रुपए की लागत से कुल 395 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 

इनमें 93 करोड़ रुपए की लागत से 294 योजनाओं का उद्घाटन तथा 298 करोड़ रुपये की लागत से 101 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने झंझारपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट फेज-II (रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली।

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य बेहतर ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने अररिया संग्राम स्थित पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया तथा वहां लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने ग्राम न्यायालय, ग्राम सभा कक्ष, पंचायत ज्ञान केंद्र को भी देखा। अधिकारियों ने बताया कि इस पंचायत ज्ञान केंद्र में अररिया संग्राम तथा आसपास के बच्चे आकर पढ़ाई करते हैं। मुख्यमंत्री ने अररिया संग्राम स्थित नवनिर्मित 'जीविका भवन' का फीता काटकर लोकार्पण किया एवं जीविका भवन की चाबी जीविका दीदियों को सौंपी।

लोकार्पण के बाद नवनिर्मित जीविका भवन के समक्ष जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल को देखा। इस दौरान सीएम ने 26312 स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज के माध्यम से 301 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक तथा सतत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत 507 लाभार्थियों को 2 करोड़ 53 लाख रुपए का सांकेतिक चेक लाभार्थियों को प्रदान किया। उन्होंने पंचायत में दुर्गा मंदिर के निकट स्थित पोखर के चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को भी देखा।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD