Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ली परेड की सलामी, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष झांकी में उकेरे गए

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh, Anandiben Patel, Pankaj Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 11:04 IST

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान भवन लखनऊ के समक्ष ध्वज फहराकर भव्य गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली और परेड का अवलोकन किया। राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक वैभव से सजी इस परेड ने उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। परेड में भारतीय सेना, पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड्स तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। 

इसके साथ ही विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों की भव्य झांकियों तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में ‘वंदे मातरम्’ की थीम पर जन भवन की झांकी एवं बैण्ड विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।गणतंत्र दिवस-2026 की परेड में जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय के 37 विद्यार्थियों के बैंड ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट संगीतात्मक समन्वय का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

कठोर प्रशिक्षण के उपरांत प्रस्तुत संतुलित वाद्ययंत्र संयोजन और सुसंगठित कदमताल ने दर्शकों की सराहना बटोरी। ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में प्रस्तुत जन भवन की झांकी राष्ट्रवंदना की सजीव अभिव्यक्ति रही।झांकी में भारत माता की विराट प्रतिमा, ‘वंदे मातरम्’ से अंकित भारत का मानचित्र, राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय लेखन मुद्रा में, और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर वाचन मुद्रा में विराजमान दिखाई दिए। 

विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सजे बालक-बालिकाओं ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावपूर्ण झलक प्रस्तुत की। यह झांकी स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को समर्पित रही, जहाँ ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ त्याग, तपस्या और अदम्य साहस की अमर गाथा सजीव हुई। साथ ही आधुनिक और विकसित भारत का तेजस्वी स्वरूप भी प्रदर्शित किया गया।

चंद्रयान मिशन, ब्रह्मोस, अग्नि एवं पृथ्वी मिसाइलों तथा स्वदेशी टैंक के मॉडल भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों, आत्मनिर्भरता और सुदृढ़ रक्षा क्षमता का प्रभावशाली संदेश देते नजर आए। इसके पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज जन भवन, लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने जन भवन में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा बच्चों को मिष्ठान वितरित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा वर्ष 2024 गृह मंत्रालय, भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक मुख्य आरक्षी अजमत अली, मुख्य आरक्षी जनार्दन मिश्रा, मुख्य आरक्षी (चालक) तीर्थराज पाल तथा उत्कृष्ट सेवा पदक मुख्य आरक्षी मोहम्मद नदीम को प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मुख्य आरक्षी (कमांडो) विजय पाल यादव एवं निरीक्षक बृजेश भारद्वाज को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने सभी कार्मिकों को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh , Anandiben Patel , Pankaj Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD