Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

माई भारत-एनएसएस गणतंत्र दिवस दल 2026 ने डॉ. मनसुख मांडविया से बातचीत की

माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप हम एक लाख ऐसे युवा नेताओं को तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं जो उद्देश्य से प्रेरित हों न कि राजनीति से, ऐसे नेता भारत के भविष्य को आकार देंगे: डॉ. मांडविया

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Republic Day, Republic Day 2026, 77th Republic Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jan 2026

Last updated on: Jan 27, 2026, 17:25 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ आज मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में माई भारत-एनएसएस गणतंत्र दिवस दल एवं विशेष अतिथियों 2026 ने बातचीत की, जो 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभा को संबोधित करते हुए विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

उन्होंने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप, हम एक लाख युवा नेताओं को तैयार कर रहे हैं जो राजनीति से नहीं बल्कि उद्देश्य से प्रेरित हों और ऐसे नेता भारत के भविष्य को आकार देंगे।" युवाओं में राष्ट्र-प्रथम मानसिकता विकसित करने का आग्रह करते हुए, डॉ. मांडविया ने राष्ट्र निर्माण की पहलों में युवाओं की आकांक्षाओं और भागीदारी को दिशा देने में 'माई भारत' मंच के प्रभाव को उजागर किया।

डॉ. मांडविया ने कारगिल में पदयात्रा, जन औषधि इंटर्नशिप एवं विकसित भारत युवा नेता संवाद (वीबीवाईएलडी) में 50 लाख प्रतिभागियों की भागीदारी सहित युवा सहभागिता पहलों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। उन्होंने आगे कहा, "वीबीवाईएलडी 2026 के लिए 3000 युवा नेताओं का चयन किया गया, जिनमें फाइनलिस्टों ने माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष सीधे अपने विचार प्रस्तुत किया जो नीति निर्माण में युवाओं के योगदान को दर्शाते हैं।"

युवा कार्यक्रम की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने अपने स्वागत भाषण में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और युवा सशक्तिकरण के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया। माई भारत-एनएसएस की दल कमांडर सुश्री चारू ने कर्तव्य पथ पर मार्च करने का अपना अनुभव साझा किया और केंद्रीय मंत्री को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।गणतंत्र दिवस परेड 2026 के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत एक जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में और भी वैभवशाली बना दिया।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Republic Day , Republic Day 2026 , 77th Republic Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD