Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चितकारा यूनिवर्सिटी और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड ने सेक्टर-17 के पुनर्विकास पर विंटर स्कूल आयोजित किया

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 13:10 IST

चंडीगढ़ के सिटी सेंटर सेक्टर-17 को नए सिरे से विकसित करने को लेकर चितकारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब तथा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड प्रिज़र्वेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, अमेरिका के छात्रों ने मिलकर अभिनव सुझाव पेश किए। इस  17 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विंटर स्कूल का समापन छात्रों की फाइनल प्रेजेंटेशन के साथ हुआ, जिसमें सेक्टर-17 के पुनर्विकास को लेकर आधुनिक शहरी समाधान प्रस्तुत किए गए।

चितकारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर तथा यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड प्रिज़र्वेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस विंटर स्कूल में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के 10 और चितकारा यूनिवर्सिटी के 12 छात्रों ने हिस्सा लिया। डिज़ाइन स्टूडियो का मार्गदर्शन आर्किटेक्ट सुरिंदर बग्गा, प्रिंसिपल आर्किटेक्ट, साकार फाउंडेशन ने किया।

फाइनल जूरी के दौरान छात्रों ने साइट एनालिसिस, पॉलिसी स्टडी, डेवलपमेंट फ्रेमवर्क और फाइनेंशियल फिज़िबिलिटी पर आधारित विस्तृत प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जूरी सदस्यों ने प्रेजेंटेशन की सराहना करते हुए कहा कि कई प्रस्ताव ऐसे हैं, जो भविष्य में चंडीगढ़ के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट को नया जीवन देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इस मौके पर चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा, “यह विंटर स्कूल वैश्विक शैक्षणिक सहयोग और प्रैक्टिकल लर्निंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक शहरी चुनौतियों से जोड़ते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।”

कार्यक्रम के समापन पर दोनों संस्थानों के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों को सम्मानित किया गया। यह पहल अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग और अनुभवात्मक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD