Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग शिप सुदर्शिनी लोकायन 26 के लिए रवाना

दस महीने लंबे ट्रांसओशनिक अभियान - लोकायन 26 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि से हरी झंडी दिखाई गई

Military, Navy, Indian Navy, INS Sudarshini, Lokayan 26
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 15:24 IST

फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने 20 जनवरी, 2026 को कोच्चि के नौसैनिक बेस से आईएनएस सुदर्शिनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एक लंबी दूरी की नौकायन यात्रा - लोकायन 26 की शुरुआत का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के समुद्री प्रयासों का एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो वैश्विक समुद्री गतिविधियों में देश की प्रमुखता और भारतीय नौसेना की पेशेवर प्रशिक्षण और समुद्री नौकायन अभियान में उत्कृष्टता के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाती करती है।

झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, नौसेना समुदाय के उत्साही सदस्य, स्कूली बच्चे, जहाज के चालक दल के परिवार के सदस्य और मीडियाकर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण ने लोकायन 26 पट्टिका का अनावरण किया। चालक दल के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने भारत के "एम्बेसडर" के रूप में जहाज की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा महासागरों और सीमाओं से परे है, जो दुनिया भर में "दोस्ती के सेतु" बनाती है। पारंपरिक विदाई समारोह में, तीन मस्तूलों वाले जहाज ने नौसेना बैंड की जोशीली धुन के साथ अपने पाल फहराए। दस महीने की इस तैनाती के दौरान, आईएनएस सुदर्शिनी लगभग 22,000 नॉटिकल मील की यात्रा करेगा, और 13 देशों के 18 बंदरगाहों का दौरा करेगा। 

इस यात्रा की मुख्य बातों में से एक फ्रांस में एस्केल ए सेट में जहाज की भागीदारी है। मार्च-अप्रैल 2026 में यूरोप के प्रमुख समुद्री त्योहारों में से एक में अपनी शुरुआत करते हुए, आईएनएस सुदर्शिनी भूमध्य सागर में प्रसिद्ध बड़े जहाजों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके अलावा, जुलाई 2026 में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, जहाज न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय परेड ऑफ सेल्स के दौरान एक भव्य अंतरराष्ट्रीय बेड़े यानी सेल 250 में शामिल होगा।

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित, आईएनएस सुदर्शिनी भारतीय नौसेना का 54-मीटर का नौकायन प्रशिक्षण जहाज है जो 20 पालों से सुसज्जित है। इसका पाल क्षेत्र 1,000 वर्ग मीटर से अधिक है। यह जहाज समुद्री प्रशिक्षुओं और अधिकारी कैडेटों को हवा तथा लहरों के मार्गदर्शन में नाविकता और नेविगेशन की कालातीत कला विकसित करने के लिए एक अद्वितीय मंच प्रदान करता है। 

जैसे-जैसे आईएनएस सुदर्शिनी प्राचीन व्यापार मार्गों और आधुनिक समुद्री रास्तों पर आगे बढ़ता है, वह वसुधैव कुटुंबकम की भावना को साथ लेकर चलता है, और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति) के विजन को आगे बढ़ाता है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , INS Sudarshini , Lokayan 26

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD