Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गणतंत्र दिवस शिविर में नौसेना प्रमुख ने एनसीसी कैडेट्स को सराहा, बोले- ‘ब्रावो जुलु’

Military, Navy, Indian Navy, Indian Navy Chief, Admiral Dinesh K Tripathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 12:12 IST

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने स्वयं के एनसीसी कैडेट के दिनों को स्मरण करते हुए कैडेट्स के लिए कहा कि इन युवा चेहरों में उन्हें भारत की सच्ची आत्मा, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक दिखाई देती है। उन्होंने उत्कृष्ट टर्नआउट, सटीक ड्रिल, शानदार बैंड प्रदर्शन और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कैडेट्स की सराहना करते हुए नौसैनिक शब्दावली में “ब्रावो जुलु” (उत्कृष्ट कार्य) कहा। 

उनके आगमन पर थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना विंग से आए एनसीसी कैडेट्स द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। एडमिरल त्रिपाठी ने अपने स्वयं के एनसीसी कैडेट के दिनों को स्मरण करते हुए कैडेट्स को इस प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित होने पर बधाई दी।नौसेना प्रमुख ने कहा कि एनसीसी युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। 

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लगभग 72,000 एनसीसी कैडेट्स द्वारा सिविल डिफेंस में दिए गए सराहनीय योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया और कैडेट्स द्वारा ड्रोन संचालन, साइबर जागरूकता जैसे अभिनव प्रशिक्षण की भी सराहना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन, “भारत का युवा वैश्विक भलाई की शक्ति है” का उल्लेख करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर विश्वास व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि एनसीसी समय के साथ कदमताल कर रहा है। ड्रिल और नेतृत्व प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेट्स को आधुनिक तकनीकों, डिजिटल प्रणालियों और उभरते क्षेत्रों जैसे ड्रोन एवं साइबर सिस्टम से परिचित कराया जा रहा है। तेजी से बदलती दुनिया में भारत को ऐसे युवा चाहिए जो अनुशासित और देशभक्त होने के साथ-साथ कुशल और तकनीकी रूप से सक्षम भी हों।

उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कैडेट्स को जीवन में सफलता हेतु पांच महत्वपूर्ण संदेश दिए। नौसेना प्रमुख ने कहा कि विचलनों से दूर रहकर आत्मअनुशासन का पालन करें। निरंतर सीखते रहें और स्वयं को अपडेट करें, ताकि तेजी से बदलती दुनिया में प्रासंगिक बने रहें। शारीरिक और नैतिक साहस का परिचय दें, लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल एवं कैप्टन महेन्द्र नाथ जैसे वीरों से प्रेरणा लें। “एक सभी के लिए, सभी एक के लिए” जैसी टीम भावना अपनाएं और कभी हार न मानें।

नौसेना प्रमुख ने एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण हेतु भारतीय नौसेना की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्‍होंने बताया कि पुनीत सागर अभियान और एक्सरसाइज सी विजिल में सहभागिता से कैडेट्स को समुद्री परिवेश की बेहतर समझ मिलती है। यह केवल कक्षा या ऑनलाइन सीख तक सीमित नहीं है, कैडेट्स को सीमैनशिप, सेलिंग व यॉटिंग, जहाजों पर प्रशिक्षण और यहां तक कि विदेशों में तैनाती का वास्तविक अनुभव भी मिलता है। इसका उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को नौसैनिक जीवनशैली का समग्र अनुभव देना है।

एडमिरल त्रिपाठी ने कैडेट्स से एकता, अनुशासन और सत्यनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च कर्तव्य मानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजस्थान बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी की कैडेट्स द्वारा आकर्षक बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात नौसेना प्रमुख ने फ्लैग एरिया का भ्रमण किया। यहां विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, इतिहास एवं विकास को दर्शाया गया था। इसके अलावा, तकनीकी एवं शैक्षणिक प्रदर्शनी में कैडेट्स ने जहाजों और विमानों के स्थैतिक एवं क्रियाशील मॉडल प्रस्तुत किए।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Indian Navy Chief , Admiral Dinesh K Tripathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD