Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बर्थडे स्पेशल : ढाई साल की उम्र में लड़कों का किरदार निभाने वाली हनी ईरानी का मीना कुमारी से खास रिश्ता

Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jan 2026

Last updated on: Jan 18, 2026, 11:12 IST

आपने भी सुना होगा, 'पूत के पांव पालने में नजर आते हैं।' यह कहावत बच्चों के भविष्य और गुणों का आकलन करती है। इसी कहावत को सार्थक करती हैं हनी ईरानी, जिन्हें आज हम फरहान और जोया अख्तर की मां के रूप में जानते हैं।  बहुत कम लोग जानते हैं कि 1960 के दशक में एक ऐसा समय भी था, जब वे उस दौर के सबसे बड़े सितारों के बराबर मशहूर थीं और लगभग हर फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम करती थीं।

17 जनवरी को जन्मीं हनी ईरानी ने ढाई साल की उम्र में हिंदी सिनेमा में बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था। वे अकेली नहीं थीं, उनका साथ देने के लिए उनकी बहन डेजी ईरानी भी मौजूद रहती थी।दोनों बहनों के घुंघराले बाल और आंखों को मटकाने का अंदाज सभी का दिल जीतने में कामयाब रहा। आलम ये रहा कि दोनों बहनों या किसी एक को भी फिल्म में कास्ट करने के लिए खास जगह बनाई जाने लगी, स्क्रिप्ट्स में बदलाव तक होने लगा।

बचपन में ही हनी ईरानी का मन मीना कुमारी से जुड़ गया था, क्योंकि वे असल में उनमें मां की छवि देखने लगी थीं। 1959 में आई फिल्म 'चिराग कहां रोशनी कहां' में हनी ने मीना कुमारी के साथ काम किया था। फिल्म में घुंघराले बालों की वजह से उन्होंने नन्हें राजू की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के दौरान मीना कुमारी ने हनी और उनकी बहन डेजी को इतना प्यार दिया कि उन्हें सेट पर कभी मां की कमी महसूस नहीं हुई।

मीना कुमारी सेट पर दोनों का ऐसे ध्यान रखती थी जैसे दोनों उन्हीं के बच्चे हों। सेट पर दोनों के बीच का प्रेम देखकर बाकी लोग भी हैरान हो जाते थे। मीना कुमारी और हनी ईरानी की जोड़ी फिल्म 'चिराग कहां रोशनी कहां' में हिट रही, और फिर जोड़ी बाद में 1960 में आई 'संतान', 'एक ही रास्ता', और 'गोमती के किनारे' जैसी फिल्मों में साथ दिखी।मीना कुमारी और हनी का रिश्ता सिर्फ सेट तक सीमित नहीं था। 

सेट के बाहर असल जिंदगी में भी मीना दोनों को अपने बच्चों के जैसे ही मानती थी।खुद हनी ने इंटरव्यू में कहा था कि मीना कुमारी सेट पर उन्हें अपने बच्चों की तरह चाहती थी। हनी ने मीना कुमारी को सनशाइन वुमेन का टाइटल भी दिया था, जिन्होंने उनकी जिंदगी को रोशनी से जगमगा दिया था।हनी ईरानी बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी लेखिका भी रहीं। उन्होंने 'कहो ना प्यार है', 'कोई मिल गया', 'लम्हें', 'आइना', 'डर' और 'क्या कहना' जैसी फिल्मों से एक सफल पटकथा लिखी।

 

Tags: Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD