Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रवि तेजा की 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' को मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, मकर संक्रांति के मौके पर होगी रिलीज

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Ravi Teja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 17:08 IST

तेलुगु सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' को लेकर दर्शक उत्सुक हैं और हर छोटी-बड़ी अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने रिलीज के लिए हरी झंडी दे दी है। 

फिल्म के निर्देशन किशोर तिरुमाला लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और अब इसे सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। यू/ए सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे बच्चे माता-पिता की सलाह के साथ देख सकते हैं। इस घोषणा के साथ ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस एलएवनी सिनेमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और कहा कि फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के संकेत मिल रहे हैं और टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी।

फिल्म में रवि तेजा मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ आशिका रंगनाथ और डिंपल हयाती प्रमुख महिला पात्र के रूप में नजर आएंगी। इनके अलावा, फिल्म में सुनील, सत्य, वेणला किशोर, सुधाकर और मुरलीधर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में शामिल हैं।

डिंपल हयाती ने अपने किरदार के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका नाम फिल्म में बालमणि है। डिंपल ने कहा, ''यह मेरे लिए लंबे समय के बाद एक बेहद खास किरदार रहा है। मैं निर्देशक किशोर तिरुमाला की आभारी हूं। इस किरदार को बनाने और उसका हर पहलू सही तरीके से दिखाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। 

नाम ही इतना प्रभावशाली है कि किरदार की ऊर्जा और पहचान दर्शकों तक सहज रूप से जरूर पहुंचेगी।'' निर्देशक किशोर तिरुमाला ने बताया कि फिल्म एक्शन-कॉमेडी के साथ पारिवारिक मनोरंजन का भी मिश्रण है। यह केवल कहानी और अभिनय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी तकनीकी गुणवत्ता भी काफी हाई है। 

इसमें कुछ भावनात्मक दृश्यों को भी प्रमुखता दी गई है, ताकि दर्शक हर आयु वर्ग के लोग इसे आराम से एन्जॉय कर सकें। फिल्म का प्रोडक्शन सुधाकर चेरुकुरी के एसएलवी सिनेमा बैनर तले किया गया है और इसे जी स्टूडियोज पेश कर रहा है। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Ravi Teja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD