Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांडा ने किया सदस्यता अभियान का आगाज

बरवाला में शुरू हुआ हलोपा का सदस्यता अभियान, झूठी वाहवाही लूटने वालों को जनता ने दिखाया आईना : कांडा

हरियाणा लोकहित पार्टी की सदस्यता अभियान के दौरान युवाओं को सदस्यता ग्रहण करवाते गोबिंद कांडा।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

हिसार , 18 May 2014

Last updated on: May 18, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोबिंद कांडा ने बरवाला में पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर हिसार जिले में कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने का आगाज किया। गोबिंद कांडा ने हांसी-जींद रोड कैंचियां पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक गोपाल कांडा ने लोकहित के मध्यनजर नई पार्टी का गठन किया है, जिसका एकमात्र उद्देश्य जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर भय आतंक व गुंडागर्दी से मुक्त एक नया हरियाणा बनाना है, जिसमें कोई युवा बेरोजगार न रहे। जिसमें पुलिस सहित अन्य सभी कर्मचारियों को अन्य प्रांतों से अधिक वेतनमान और सुविधाएं प्राप्त हों। किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर न हो। बुजुर्गों को सम्मान-भत्ता सम्मान के साथ सर्वाधिक 2500 रुपये दिया जाए। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चली। 16 मई के चुनाव परिणामों ने दिखला दिया कि जो लोग काम की बजाए नाम की राजनीति करते हैं। केवल मात्र पत्थरों पर नाम लिखवाकर और घोषणाएं करके जनता को बरगलाने का प्रयास करते हैं उनको समय आने पर जनता सबक सिखा देती है। भले ही वे अब अपनी हार के लिए किसी को भी जिम्मेवार ठहराते हों।

कांडा ने कहा कि चंद माह बाद  प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। लोगों की पीड़ा न समझने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखा देगी। कांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व हलोपा अध्यक्ष भाई गोपाल कांडा ने 1500 करोड़ की लागत से हिसार से डबवाली तक के नेशनल हाई-वे दस के 160 किलोमीटर मार्ग को फोर-लेन के कार्य को शीघ्र आरंभ करने की मांग रखी थी ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। लेकिन अपनी हार के लिए भाई गोपाल को जिम्मेवार ठहराने वाले ने मांग का समर्थन नहीं किया। इसी तरह हिमाचल के बद्दी की तर्ज पर विशेष औद्योगिक जोन बनाने की कई बार बात भाई गोपाल ने की, ताकि सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के युवाओं को रोजगार मिल सके। परन्तु सदैव झूठा श्रेय लेने व पत्थरों पर नाम अंकित करवाकर वाहवाही लूटने वालों ने धरातल पर कोई काम नहीं किया। राजनीतिक द्वेष के कारण सभी योजनाएं केवल मात्र फाइलों तक सिमट कर रह गईं। जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में सामने आया। गोबिंद कांडा ने कहा कि हम बदले की नहीं सकारात्मक बदलाव की राजनीति करने के उद्देश्य से आए हैं। लोकहित व वंचित वर्ग को सत्ता मे बराबर की भागीदारी व सम्मान दिलवाना ही हलोपा का प्रमुख ध्येय है। इस अवसर पर कांडा की उपस्थिति में सैंकड़ों लोगों ने हरियाणा लोकहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात गोबिंद कांडा ने बरवाला मेंं स्थापित सत्य साईं सेवा ट्रस्ट अस्पताल का अवलोकन किया तथा यहां लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर संतोष भारती, सतबीर सैनी, राजेश बुरा, सुनील पेंटर, डा. मुकेश कुमार, प्यारे लाल चौहान, रमेश, संदीप सिवाच, डा. वेदप्रकाश, सत्य नारायण, संदीप, दिनेश आर्य, रामफल फौजी, प्रभुराम, राकेश सैनी, शिव कुमार गोयल, एसके वर्मा, पवन सैनी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD