Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सरबजीत सिंह झिंजर द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को सवाल-जवाब के लिए खुली चुनौती

भगवंत मान की इतनी हैसियत नहीं कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार को चुनौती दें: झिंजर

Sarabjit Singh Jhinjher, Sarabjeet Singh Jhinjer, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 19:28 IST

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को सवाल-जवाब के लिए दी गई चुनौती की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह न केवल सिख मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि सिख कौम की सर्वोच्च संस्थाओं के प्रति अहंकारी और अपमानजनक रवैये को भी दर्शाता है।

झिंजर ने कहा कि जिस व्यक्ति को सिख रहित, मर्यादा और इतिहास की समझ ही नहीं है, वह सिखों के सर्वोच्च तख़्त के जत्थेदार के साथ सवाल-जवाब करने की हिम्मत कैसे कर सकता है। भगवंत मान को यह बात स्पष्ट रूप से समझ लेनी चाहिए कि उन्हें जत्थेदार साहिब द्वारा सचिवालय में तलब किया गया है, न कि श्री अकाल तख़्त साहिब द्वारा।

उन्होंने कहा कि एक ओर भगवंत मान खुद को “नम्र सिख” बताते हैं और दूसरी ओर सिख कौम की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार को चुनौती देते हैं—यह उनके दोहरे मापदंड और झूठे चेहरे को उजागर करता है। एक वायरल वीडियो का ज़िक्र करते हुए, जिसकी प्रामाणिकता की फिलहाल जांच की जा रही है, झिंजर ने कहा कि उसमें भगवंत मान गुरु साहिबान और संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हुए दिखाई देते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस वीडियो ने सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है, जिसे कोई भी सिख सहन नहीं कर सकता। बरगाड़ी में शहीदों के भोग के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र उपस्थिति में नशे की हालत में पहुंचने की घटना को याद दिलाते हुए झिंजर ने कहा कि यह सीधी तौर पर बेअदबी थी, लेकिन अफसोस की बात है कि भगवंत मान ने आज तक इसके लिए सिख कौम से माफी मांगने की भी ज़हमत नहीं उठाई।

झिंजर ने कहा कि जब भगवंत मान लोकसभा सांसद थे, तब भी नशे की हालत में लोकसभा में पहुंचने को लेकर सांसदों द्वारा स्पीकर को लिखित शिकायत दी गई थी। एक राज्य के मुख्यमंत्री का इस तरह के आरोपों में घिरा होना राज्य की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

सचिवालय कार्यालय में दिए जाने वाले स्पष्टीकरण को टीवी चैनलों पर लाइव दिखवाने पर तंज कसते हुए झिंजर ने कहा कि भगवंत मान की इतनी हैसियत नहीं है कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदारों के साथ सवाल-जवाब करने की बात भी कर सकें। भगवंत मान को खुली चुनौती देते हुए झिंजर ने कहा कि अगर वास्तव में उनमें हिम्मत है तो वे मुझे अपने घर बुलाएं। 

उन्होंने पंजाब से जुड़े किसी भी पांच प्रमुख मुद्दों—नशा, शिक्षा, बेरोज़गारी, खेती और कानून-व्यवस्था—पर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा, “मैं हर सवाल का जवाब दूंगा और आपको मेरे सवालों के जवाब देने होंगे। समझदारी बातों से नहीं, बल्कि सच्चाई और काम से साबित होती है।”

झिंजर ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब के युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों, दलितों और व्यापारियों से झूठे वादे करके केवल धोखा किया है। नशे के कारोबार, बढ़ते अपराध, बेअदबी के मामलों और इंसाफ से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है।

अंत में झिंजर ने कहा कि भले ही झूठे वादों के सहारे भगवंत मान मुख्यमंत्री बन गए हों, लेकिन 2027 में पंजाब की जनता न केवल उन्हें वोटों से वंचित करेगी, बल्कि गांवों और शहरों में भी उन्हें मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी। सत्ता के नशे में चूर भगवंत मान का अहंकार इस हद तक बढ़ चुका है कि आज वे श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार को भी अपने से नीचे समझने लगे हैं—जिसे सिख कौम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

Tags: Sarabjit Singh Jhinjher , Sarabjeet Singh Jhinjer , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD