Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कार्यकर्ता हमारी ताकत, संगठन हमारी पहचान : पंकज चौधरी

Pankaj Chaudhary, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 15:50 IST

यूपी भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गोरखपुर की धरती से 2027 में उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी ताकत है और संगठन हमारी पहचान है। सोमवार को गोरखपुर पहुंचे यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ भव्य स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं के प्रेम और उत्साह से अभिभूत पकंज चौधरी ने कहा, “कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। संगठन ही हमारी असली ताकत और पहचान है।" भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह तथा गोरखपुर क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें नगर निगम सभासद से लेकर डिप्टी मेयर, सात बार सांसद, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और अब उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। 

यह सब कार्यकर्ताओं के भरोसे और संगठन की शक्ति से संभव हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलानी होगी। 

उन्होंने कहा कि मजबूत उत्तर प्रदेश के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है। गोरखपुर को धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से उर्वर भूमि बताते हुए चौधरी ने कहा कि इसी धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमारू प्रदेश की छवि बदलकर उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। गुरु गोरखनाथ मंदिर और गीताप्रेस जैसी संस्थाएं इस क्षेत्र की सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाती हैं।

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट कर लिखा, "आज बाबा गोरखनाथ की पावन भूमि गोरखपुर क्षेत्र के प्रवास के दौरान बाबा गोरखनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संवर्धन में बाबा की महती भूमिका है। बाबा गोरखनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।"

 

Tags: Pankaj Chaudhary , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD