Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

यूट्यूब चैनल के लिए नितिन गडकरी के घर पहुंची फराह खान, केंद्रीय मंत्री ने बताई अपनी दिनचर्या

Nitin Gadkari
Nitin Gadkari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 03, 2026, 12:55 IST

फिल्मी दुनिया और राजनीति जब एक ही फ्रेम में नजर आती है, तो चर्चा तेज हो जाती है। इस कड़ी में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जब एक साथ दिखाई दिए, तो लोग एक बार को हैरान रह गए। दरअसल, फराह खान अपने यूट्यूब चैनल की शूटिंग के सिलसिले में नितिन गडकरी के घर पहुंची थी। 

फराह खान अपने यूट्यूब चैनल को लेकर काफी सक्रिय हैं। वह अपने चैनल पर मशहूर लोगों के घर जाती हैं, उनके साथ खाना बनाती हैं, और दिलचस्प बातचीत करती नजर आती हैं। फराह इसी सिलसिले में नितिन गडकरी के घर पहुंचीं। उनके साथ उनके भरोसेमंद कुक दिलीप भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान दोनों ने यूट्यूब की सफलता पर भी चर्चा की। 

फराह ने बताया कि उन्हें अपने चैनल के लिए सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य गोल्ड प्ले बटन हासिल करना है, ठीक वैसे ही जैसे नितिन गडकरी ने हासिल किया है। इसके बाद फराह खान नितिन गडकरी से यूट्यूब का गोल्डन बटन दिखाने की गुजारिश करती हैं। 

इस दौरान बातचीत में नितिन गडकरी अपनी दिनचर्या बताते हैं कि वह सुबह 7 बजे उठते हैं और ढाई घंटे योगा-प्रणायम करते हैं। वह बताते हैं कि एक समय में उनका वजन 135 किलो था। उस वक्त वह मुंबई में रहते थे। वीडियो में नितिन गडकरी, फराह खान को बताते हैं कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी उनके पड़ोसी हैं और वह अक्सर सोनिया गांधी के घर से उड़कर आए मोरों को दाना खिलाते हैं।

इससे पहले फराह खान अपने यूट्यूब चैनल के लिए बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर पहुंची थीं। इस दौरान फराह खान ने कपल से एक निजी सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा कि सोनाक्षी और जहीर के माता-पिता की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी। इस पर सोनाक्षी ने मुस्कुराते हुए बताया कि दोनों परिवारों की पहली मुलाकात एक पार्टी के जरिए हुई थी। 

यह पार्टी अभिनेत्री हुमा कुरैशी के घर पर रखी गई थी। सोनाक्षी ने बताया कि इस पार्टी को खास तौर पर इस तरह रखा गया था कि दोनों परिवार बिना किसी दबाव के एक-दूसरे को समझ सकें। दिलचस्प बात यह रही कि इस पार्टी में न सिर्फ सोनाक्षी और जहीर के माता-पिता मौजूद थे, बल्कि हुमा कुरैशी के माता-पिता भी शामिल हुए थे। सभी ने साथ बैठकर बातचीत की, हंसी-मजाक किया, और माहौल बेहद खुशनुमा रहा। उस शाम सभी ने बहुत अच्छा समय बिताया।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD