Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

अर्जुन सरजा की फिल्म 'सीता पयनम' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें किस दिन आएगी पर्दे पर?

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Arjun Sarja, Seetha Payanam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 01, 2026, 15:49 IST

सिनेमा में जब कोई फिल्म परिवार, प्यार और एक्शन को साथ लेकर आती है, तो उसका इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। इस कड़ी में अभिनेता और निर्देशक अर्जुन सरजा की नई फिल्म 'सीता पयनम' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म रोमांचक कहानी से भरपूर है। 

दर्शक फिल्म से जुड़ी हर एक छोटी-छोटी अपडेट पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। अब फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ डेट से पर्दा उठा दिया है। 'सीता पयनम' का निर्माण श्रीराम फिल्म्स कर रही है, और यह अर्जुन सरजा का नया निर्देशन प्रोजेक्ट है। 

फिल्म में एक्शन, ड्रामा और पारिवारिक भावनाओं का मिश्रण है, यह सभी उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करेगा। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए श्रीराम फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, ''प्यार से, शुक्रगुजारी से, एक सफर शुरू होता है। 

'सीता पायनम' यह फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी 2026 पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। यह दुनिया भर में तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी।'' फिल्म में अर्जुन सरजा की बेटी, ऐश्वर्या अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। 

फिल्म की कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा, फिल्म में निरंजन, सत्यराज, प्रकाश राज और कोवई सरला जैसे अनुभवी कलाकार भी हैं। फिल्म में अर्जुन सरजा खुद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं उनके भतीजे ध्रुवा सरजा ने भी फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाई है।

फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत है। सिनेमेटोग्राफी जी. बालामुरुगन संभाल रहे हैं, जबकि अनूप रूबेंस फिल्म में दमदार म्यूजिक देंगे। एडिटिंग का काम अयूब खान कर रहे हैं और साई माधव बुरा ने फिल्म के डायलॉग्स लिखे हैं। एक्शन और स्टंट सीक्वेंस बाबू ने डिजाइन किए हैं।

फिल्म में श्रास्ती कोरियोग्राफर हैं। वहीं गानों के बोल चंद्र बोस और कसारला श्याम ने लिखे हैं।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Arjun Sarja , Seetha Payanam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD