Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

धनुष ने 2025 को बताया यादगार, नए साल से जताई उम्मीदें

Dhanush, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 01, 2026, 15:45 IST

साल 2025 दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार धनुष के लिए कई यादगार पल लेकर आया। तीन अलग-अलग भाषाओं में उनकी तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और फैंस के बीच उनका स्टारडम और भी बढ़ गया। हर फिल्म में उनकी मेहनत, जुनून और अभिनय का जादू साफ नजर आया। 

ऐसे में नए साल 2026 की शुरुआत उन्होंने आभार और खुशियों के साथ की। सोशल मीडिया पर फैंस के लिए उन्होंने एक खास संदेश लिखा और नए साल की शुभकामनाएं दी। धनुष ने अपने पोस्ट में लिखा, ''2025 मेरे लिए बेहद खास और यादगार रहा। 

तीन फिल्मों का हिट होना एक बड़ा आशीर्वाद था और यह सब आप लोगों की वजह से ही हासिल हुआ। मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपके प्यार और समर्थन के बिना यह सब संभव नहीं था।'' नए साल के मौके पर धनुष ने फैंस को शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने लिखा, ''मैं कामना करता हूं कि 2026 का साल सभी के लिए खुशियों, स्वास्थ्य और सफलता से भरा हो और यह साल हर किसी की जिंदगी में नई उमंग और उम्मीद लेकर आए।'' उन्होंने पोस्ट के आखिर में कहा कि आप सभी ही मेरी असली ताकत और सहारा हैं, 'ओम नमः शिवाय…'

साल 2025 की शुरुआत में धनुष की फिल्म 'कुबेर' रिलीज हुई, जिसने दर्शकों का दिल जीता। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया। फिल्म में धनुष के अलावा, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ, दलीप ताहिल और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार दिखाई दिए। 

यह फिल्म तेलुगु और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब तारीफें पाई। इसके बाद धनुष की तमिल फिल्म 'इडली कढ़ाई' रिलीज हुई। फिल्म में नित्या मेनन, अरुण विजय, शालिनी पांडे और सत्‍यराज जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 

बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्‍म ने देश में तकरीबन 50.33 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 71.68 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। साल की आखिर में उनकी फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज हुई। इस फिल्म को आनंद एल. रॉय ने निर्देशित किया। 

इसमें कृति सेनन लीड रोल में नजर थीं। फिल्म ने पहले ही दिन 16 करोड़ रुपए की दमदार कमाई की थी।

 

Tags: Dhanush , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD