Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सर्व धर्म पूजा के साथ एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का शुभारंभ

इस कार्यक्रम में 898 महिला कैडेट सहित कुल 2406 कैडेट शामिल हुए

Military, Indian Army, Lieutenant General Virendra Vats, National Cadet Corps, NCC, Republic Day Camp, RDC, NCC Republic Day Camp 2026, Sarv Dharm Pooja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 16:50 IST

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 का शुभारंभ 30 दिसंबर, 2025 को दिल्ली कैंट स्थित कारियाप्पा परेड ग्राउंड में "सर्व धर्म पूजा" के साथ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में कई अंतर-निदेशालय प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता, लघु शस्त्र फायरिंग, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मार्चिंग दस्‍ते और फ्लैग एरिया डिजाइनिंग शामिल हैं।

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस शिविर में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 898 महिला कैडेट सहित कुल 2406 कैडेट भाग ले रहे हैं। युवा विनिमय कार्यक्रम (वाईईपी) के तहत 25 विदेशी मित्र देशों (एफएफसी) के कैडेट और अधिकारी भी इस समारोह में भाग लेंगे। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कैडेट का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चुने जाने पर बधाई दी। 

उन्होंने कैडेट से आग्रह किया कि वे 'राष्ट्र सर्वोपरि' की सच्ची भावना से प्रेरित होकर धर्म, भाषा और जाति के भेदभाव को दूर करते हुए चरित्र, सत्यनिष्ठा, निस्वार्थ सेवा, भाईचारा और टीम वर्क जैसे सर्वोच्च गुणों का प्रदर्शन करें। गणतंत्र दिवस शिविर 'एकता और अनुशासन' के अपने आदर्श वाक्य को कायम रखते हुए, देश भर से एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करता है, इससे उनमें देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व की भावना सुदृढ़ होती है।

 

Tags: Military , Indian Army , Lieutenant General Virendra Vats , National Cadet Corps , NCC , Republic Day Camp , RDC , NCC Republic Day Camp 2026 , Sarv Dharm Pooja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD