Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरभजन मान : पंजाबी सिनेमा को दी नई जान, गीतों और फिल्मों से संस्कृति को बड़े पर्दे पर किया जीवंत

Pollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Harbhajan Mann
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 16:11 IST

पंजाबी म्यूजिक और सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनकी मेहनत और जुनून न केवल संगीत को, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है। ऐसे ही कलाकार हैं हरभजन मान, जिन्हें आज सिर्फ एक सफल गायक ही नहीं, बल्कि पंजाबी सिनेमा को फिर से लोकप्रिय बनाने वाला चेहरा भी माना जाता है।  

उनके गीतों ने लोगों के दिलों को छुआ और उनकी फिल्मों ने पंजाब के कलाकारों और कहानियों को बड़े पर्दे पर जीवित किया। हरभजन मान का जन्म 30 दिसंबर 1965 को पंजाब के बठिंडा जिले के खेमुआना गांव में हुआ। वे एक साधारण परिवार से आते थे, लेकिन संगीत उनके जीवन का हिस्सा था। बचपन से ही उनकी रुचि गायिकी में थी और उन्होंने अपने स्कूल के कार्यक्रमों और गांव के आयोजनों में गाना शुरू किया। 

1980 में उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत की। शुरुआती दौर में वह केवल छोटे स्टेज शो और लोकल कार्यक्रमों तक ही सीमित थे, लेकिन उनका सपना बड़ा था। 1992 में हरभजन मान ने अपने करियर की शुरुआत पेशेवर तौर पर 'चिट्ठियां नीं चिट्ठियां' एल्बम से की, लेकिन असली पहचान उन्हें 1999 में उनके एल्बम 'ओए होए' से मिली।

इस एल्बम ने रातों-रात हरभजन मान को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए, जिसमें 'जग जयोदया दे मेले', 'सतरंगी पींघ' और 'मौज मस्तियां' शामिल है। गानों में उनकी आवाज की मिठास और ऊर्जा दोनों ही लोगों को काफी पसंद आई। हरभजन मान ने केवल गाने ही नहीं गाए, बल्कि फिल्मों में भी कदम रखा। 

2002 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'जी आयां नूं' से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'असां नूं मान वतना दा', 'दिल अपणा पंजाबी', 'मिट्टी वाजां मारदी', 'मेरा पिंड-माई होम', 'जग जयोदया दे मेले' और 'हीर-रांझा' जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों ने भारत और विदेशों में रहने वाले पंजाबी दर्शकों में भी नया उत्साह पैदा किया। 

उनकी फिल्मों में हमेशा पंजाबी संस्कृति की झलक होती थी। यही वजह है कि उन्हें पंजाबी सिनेमा के रिवाइवल का चेहरा कहा जाता है। उनकी फिल्मों और गानों को कई पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्होंने अपनी मेहनत और लगातार प्रयास से न केवल संगीत में बल्कि सिनेमा में भी पहचान बनाई। उनके प्रयासों की वजह से कई नए कलाकारों को मंच मिला और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री लोकप्रिय बनी।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Harbhajan Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD