Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ध्रुव एनजी की पहली उड़ान ऐतिहासिक, डीजीसीए सर्टिफिकेशन की राह आसान : राम मोहन नायडू

Kinjarapu Ram Mohan Naidu
Kinjarapu Ram Mohan Naidu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 14:19 IST

ध्रुव हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खामी और उससे जुड़ी डीजीसीए की रिपोर्ट को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश के रक्षा और नागरिक उड्डयन दोनों क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित ध्रुव एनजी हेलिकॉप्टर का पहला सफल उड़ान परीक्षण एक बड़ी उपलब्धि है। 

सरकार इसे नागरिक उड्डयन के लिए प्रमाणन देने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि ध्रुव हेलिकॉप्टर में इस्तेमाल होने वाले शक्ति इंजन को पहले ही डीजीसीए द्वारा टाइप सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। राम मोहन नायडू ने कहा कि एचएएल के जरिए रक्षा क्षेत्र में जो नवाचार और निर्माण क्षमता विकसित हुई है, उसका लाभ अब नागरिक उड्डयन को भी मिल रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य यही है कि रक्षा क्षेत्र के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को नागरिक उड्डयन से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि ध्रुव एनजी एक हल्का, आधुनिक और बहुउपयोगी हेलिकॉप्टर है, जिसे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा सकता है। यह हेलिकॉप्टर ऑफशोर ऑपरेशंस, मेडिकल एंबुलेंस, पर्यटन, वीआईपी मूवमेंट और दूरदराज के इलाकों में नियमित यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसमें कई तरह की संभावनाएं हैं, जो पूरी तरह देश में ही विकसित की गई हैं। मंत्री ने कहा कि भारत में फिलहाल करीब 300 हेलिकॉप्टर ही हैं, जबकि वास्तविक जरूरत 1,000 से 1,500 हेलीकॉप्टरों की है। ऐसे में भारत को केवल विदेशी कंपनियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत नागरिक उड्डयन क्षेत्र में स्वदेशी हेलिकॉप्टरों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि डीजीसीए लगातार एचएएल को तकनीकी सहयोग दे रहा है और एचएएल ने भी रक्षा क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए नागरिक उड्डयन की जरूरतों के हिसाब से अपनी सोच और डिजाइन में बदलाव किया है। ध्रुव एनजी एक ग्लास कॉकपिट हेलिकॉप्टर है, जो ऊंचाई वाले इलाकों में भी उड़ान भरने में सक्षम है। 

ध्रुव हेलिकॉप्टर में पहले आई खामियों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि एचएएल ने पिछले सभी अनुभवों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों जैसे ईएएसए और एफएए की प्रतिक्रियाओं को गंभीरता से लिया है। नागरिक उड़ानों के लिए जरूरी इमरजेंसी एग्जिट विंडो जैसी अहम सुरक्षा सुविधाएं भी अब इसमें शामिल की गई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नागरिक उड्डयन के लिए डीजीसीए का सर्टिफिकेशन अब एक सहज प्रक्रिया होगी, क्योंकि सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर काम किया जा चुका है। 

मंत्री ने यह भी बताया कि डीजीसीए की रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी गई है, जिसकी समीक्षा की जा रही है। आगे डीजीसीए से अतिरिक्त टिप्पणियां लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्षा और नागरिक उड्डयन के बीच यह सहयोग आने वाले समय में देश के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

 

Tags: Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD