Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राष्ट्र का भविष्य युवा पीढ़ी के साहस और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa, Ashish Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 12:18 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अतुलनीय साहस, अडिग आस्था और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम और नैतिक दृढ़ता के संस्कार रोपित करने का संकल्प है। 

इस विशेष आयोजन में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा सहित वरिष्ठ अधिकारी, स्कूली छात्र तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर साहिबजादों पर आधारित एक विशेष पुस्तिका तथा डाक विभाग के सहयोग से डाक लिफाफे का भी विमोचन किया गया। साथ ही स्कूली छात्रों द्वारा गतका प्रदर्शन, वीर बाल दिवस पर आधारित 270 डिग्री प्रोजेक्शन, छात्रों द्वारा तैयार रीलों का प्रदर्शन तथा शिलॉन्ग चैंबर क्वायर द्वारा देशभक्ति और वीर रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियां भी दी गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सदियों से शौर्य, त्याग और वीरता की भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने अत्यंत छोटी उम्र में जिस अदम्य साहस, दृढ़ आस्था और धर्मनिष्ठा का परिचय दिया, उसकी मिसाल विश्व इतिहास में कायम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस उम्र में बच्चे सामान्यतः खेल-कूद गतिविधियों में शामिल रहते हैं, उस उम्र में साहिबजादों ने भय, आतंक और अत्याचार के सामने झुकने से इनकार करते हुए अपने धर्म और मूल्यों की रक्षा के लिए बलिदान का मार्ग चुना।

उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक इन्हें वह स्थान और सम्मान नहीं मिल पाया, जिसके वे वास्तव में अधिकारी थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में घोषित किया जाना इस दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है, जिससे नई पीढ़ी अपने सच्चे नायकों से प्रेरणा ले सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी के साहस, आत्मविश्वास और नैतिक दृढ़ता पर निर्भर करता है। इसी सोच के साथ दिल्ली सरकार शिक्षा, संस्कृति और इतिहास से जुड़े ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ रही है, ताकि वे साहिबजादों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर निडर, जिम्मेदार और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बन सकें।

वीर बाल दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य छात्रों और नागरिकों को साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान, वीरता और धर्मनिष्ठा से परिचित कराना था। सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में ड्रॉइंग, पेंटिंग, खेलकूद, कहानी-कथन, निबंध लेखन, कविता, वाद-विवाद और डिजिटल प्रस्तुतियों जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनके विषय राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका, शौर्य गाथाएं, वीरता और विकसित भारत रहे। 

कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद, ज्ञान-आधारित गतिविधियां, स्लोगन लेखन, रैलियां, समूह चर्चा और फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही चयनित विद्यालयों में रील-मेकिंग और स्टोरी-राइटिंग का पेशेवर डॉक्यूमेंटेशन तथा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में छात्रों के साथ विशेष पॉडकास्ट आयोजित कर साहिबजादों के जीवन और बलिदान की प्रेरणादायी गाथाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa , Ashish Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD