Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भारत दुनिया के तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केटों में से एक : राम मोहन नायडू

Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:13 IST

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान उनकी मुलाकात उन नई एयरलाइंस की टीमों से हुई है, जो भारतीय आसमान में उड़ान भरने की तैयारी कर रही हैं। इनमें शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस शामिल हैं। इस बात की जानकारी मंत्री ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए दी।

मंत्री राम मोहन नायडू ने जानकारी दी कि शंख एयर को पहले ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) मिल चुका है। वहीं, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को इसी सप्ताह एनओसी प्रदान किया गया है। एनओसी मिलने के बाद इन एयरलाइंस के लिए परिचालन शुरू करने की दिशा में रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय का लगातार प्रयास रहा है कि भारत में अधिक से अधिक नई एयरलाइंस को प्रोत्साहित किया जाए। भारत आज दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक बन चुका है। इसका श्रेय केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए सुधारों को जाता है। राम मोहन नायडू ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए बताया कि सरकार की 'उड़ान' योजना ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। 

इस योजना के कारण स्टार एयर, इंडिया वन एयर, फ्लाई91 जैसी छोटी एयरलाइंस को आगे बढ़ने का मौका मिला है। ये एयरलाइंस देश के छोटे शहरों और कस्बों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि भारत में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभी और भी काफी संभावनाएं हैं। नई एयरलाइंस के आने से न केवल यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे, बल्कि प्रतिस्पर्धा बढ़ने से किराए में संतुलन और सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। साथ ही, इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

 

Tags: Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD