Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैं इंडस्ट्री में डांस या रोमांस करने नहीं आई हूं : सिद्धि इदनानी

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 13:54 IST

तमिल सिनेमा में इन दिनों फिल्म 'रेट्टा थाला' की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म ने अपने दमदार ट्रेलर से लोगों का ध्यान खींचा। इस फिल्म का निर्देशन कृष्ण थिरुकुमारन कर रहे हैं। इसमें अभिनेता अरुण विजय और अभिनेत्री सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अपने किरदार को लेकर सिद्धि इदनानी ने कहा है कि वह सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि दमदार किरदार निभाने के लिए सिनेमा में आई हैं। 

'रेट्टा थाला' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री सिद्धि इदनानी ने अपने किरदार और फिल्मों में महिलाओं की भूमिका को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ''मैं उन अभिनेत्रियों में से नहीं हूं, जो केवल स्क्रीन पर आकर डांस या रोमांस करें और फिर कहानी से गायब हो जाएं। मेरा मानना है कि महिलाओं के किरदार भी कहानी को आगे बढ़ाने की ताकत रखते हैं और मेरे किरदार को भी उसी अंदाज में दिखाया जाना चाहिए।''

'रेट्टा थाला' में अपने किरदार को लेकर सिद्धि इदनानी ने बताया कि उनका किरदार आंद्रे नाम की एक मजबूत महिला का है। यह किरदार सिर्फ हीरो की साथी का नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी को नई दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाता है। आंद्रे का एक मकसद है और वह कई मायनों में फिल्म की ड्राइविंग फोर्स है। ऐसे रोल देने के लिए मैं निर्देशक कृष्ण थिरुकुमारन का आभार व्यक्त करना चाहती हूं, क्योंकि इस तरह का किरदार मिलना किसी भी अभिनेत्री के लिए गर्व की बात होती है।''

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, ''आंद्रे एक मजबूत सोच वाली महिला है, जो किसी भी परिस्थिति में अपने फैसलों पर डटी रहती है। वह हालात से समझौता नहीं करती और अपने आत्मसम्मान और उद्देश्य के लिए खड़ी रहती है। इस किरदार को निभाते हुए मैंने भी यही सीखा कि जिंदगी में अपने विचारों और मूल्यों पर टिके रहना कितना जरूरी है।''

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें जबरदस्त एक्शन, इमोशनल ड्रामा, रोमांस और बदले की कहानी की झलक देखने को मिलती है, जो दर्शकों का मनोरंजन करेगी।इससे पहले अभिनेता अरुण विजय ने फिल्म को लेकर बताया था कि 'रेट्टा थाला' एक एक्शन थ्रिलर है, जो इंसान के भीतर मौजूद अच्छे और बुरे पहलुओं को दिखाती है। फिल्म में यह देखने को मिलेगा कि जब किसी व्यक्ति के अंदर छिपे ग्रे शेड्स एक साथ बाहर आने लगते हैं, तो हालात कैसे बदलते हैं।

अरुण विजय ने बताया कि वह इस फिल्म में दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। एक किरदार का नाम मालपे उपेन्द्र है, जबकि दूसरे का नाम काली है। दोनों किरदारों की सोच और स्वभाव अलग-अलग हैं, जो कहानी को और भी रोचक बनाते हैं।फिल्म में अरुण विजय और सिद्धि इदनानी के अलावा, तान्या रविचंद्रन, योगी सामी, जॉन विजय, हरीश पेरादि और बालाजी मुरुगदास जैसे नाम शामिल हैं।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD