Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंकज चौधरी पंचायत से पार्लियामेंट तक का बेहतरीन उदाहरण : पीयूष गोयल

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh, Pankaj Chaudhary, Piyush Goyal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 16:43 IST

भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी गई है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की। इस मौके पर पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी के राजनीतिक सफर को ‘पंचायत से पार्लियामेंट तक का बेहतरीन उदाहरण’ बताते हुए उनके नेतृत्व, सरलता और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की। 

पीयूष गोयल ने कहा कि पंकज चौधरी का स्वभाव सहज, मिलनसार और हंसमुख है। वे कभी अपने पद का दंभ नहीं दिखाते। एक ही संसदीय सीट से सात बार सांसद चुना जाना उनके कुशल नेतृत्व, जनसंपर्क और कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। पीयूष गोयल ने सपा शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 में पहली बार लखनऊ आने पर भरे बाजार व्यापारी श्रवण साहू की हत्या की खबर मिली थी। 

उस दौर में प्रदेश माफिया राज, अराजकता और असुरक्षा से जूझ रहा था, जिससे निवेश और विकास प्रभावित हो रहा था। भाजपा सरकार आने के बाद हालात बदले और कानून-व्यवस्था में निर्णायक सुधार हुआ। राम मंदिर आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष, बलिदान और आस्था के बाद मंदिर का निर्माण पूरा हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को शास्त्रोक्त विधि से ध्वजारोहण कर मंदिर निर्माण पूर्ण होने की घोषणा की, जो देश की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास एक जन आंदोलन बन चुका है। गरीब, किसान, महिला और युवा हर वर्ग को सशक्त करने का काम हुआ है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते आठ वर्षों में भूमाफिया, खनन माफिया और शराब माफिया से मुक्ति पाकर खुद को अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है। 

उन्होंने कहा कि 2014 से 2025 के बीच भारत की वैश्विक छवि बदली है। आज भारतीय पासपोर्ट को दुनिया में सम्मान मिलता है। सुशासन, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर घर तक बदलाव पहुंचा है बिजली, गैस, शौचालय, नल से जल, मुफ्त राशन और आवास जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर से और मजबूत होगा। सपा के ‘फर्जी पीडीए’ की राजनीति को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में 2017 का रिकॉर्ड टूटेगा और भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतेगी। साथ ही पश्चिम बंगाल में भी सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में संविधान सम्मत प्रक्रिया के तहत यह चुनाव संपन्न हुआ। पंकज चौधरी ने पार्षद से सांसद तक का सफर तय कर संगठन को मजबूत किया है। वित्त राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी और एक-एक कार्यकर्ता की बात सुनने की परंपरा कायम रखी है। 

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh , Pankaj Chaudhary , Piyush Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD