Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'वैली ऑफ वर्ड्स' के 10वें वर्ष का भव्य आगाज, हरदीप सिंह पुरी ने 'दशम' पोर्टल किया लॉन्च

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 18:36 IST

साहित्य और कला के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना चुके 'वैली ऑफ वर्ड्स' ने अपने 10वें गौरवशाली वर्ष में कदम रख लिया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने कार्यालय में वैली ऑफ वर्ड्स के क्यूरेटर संजीव चोपड़ा और उनकी टीम के साथ मिलकर 'दशम' पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल संस्था के दस वर्षों की यात्रा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हरदीप सिंह पुरी ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि पिछले 9 वर्षों में वैली ऑफ वर्ड्स एक अनोखी, गैर-लाभकारी और स्वयंसेवकों द्वारा संचालित पहल के रूप में उभरी है। इस मंच ने लेखकों, कलाकारों, समीक्षकों, रंगकर्मियों, शिल्पकारों, पाठकों और श्रोताओं को एक साथ लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। वैली ऑफ वर्ड्स का साहित्य एवं कला महोत्सव न केवल रचनात्मक संवाद का बड़ा मंच बना है, बल्कि इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले वार्षिक पुस्तक पुरस्कार भी साहित्य जगत में खास पहचान बना चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 'दशम' पोर्टल संस्था के 10वें वर्ष की दिशा और दृष्टि को परिभाषित करता है। इसका उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाना है, साथ ही समृद्ध और जीवंत हिंदी साहित्य को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करना भी है। नया 'दशम' पोर्टल शिक्षा जगत और विचार-विमर्श के लिए वैश्विक स्तर पर पहुंच को और मजबूत करेगा। 

इससे न केवल भारत के साहित्य और कला को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा, बल्कि देश की सॉफ्ट पावर भी और सशक्त होगी। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में वैली ऑफ वर्ड्स जैसी पहलें भारत की सांस्कृतिक शक्ति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने वैली ऑफ वर्ड्स की पूरी टीम को इस सफल यात्रा के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह मंच भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। 'दशम' पोर्टल के जरिए भारतीय विचार, भाषा और रचनात्मकता को दुनिया भर में और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD