Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

इंडियन ऑयल द्वारा राजभाषा अधिकारी सम्मेलन का किया सफल आयोजन

राजभाषा अधिकारी सम्मेलन में 52 राजभाषा प्रतिनिधियों ने लिया भाग

Indian Oil, Indian Oil Corporation Limited, Dr Jagjit Kumar, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 17:15 IST

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (विपणन प्रभाग), पंजाब राज्य कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा 12 दिसंबर को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-1), चंडीगढ़ के तत्वावधान में एक दिवसीय राजभाषा अधिकारी सम्मेलन  का आयोजन किया गया। सम्मेलन पंजाब राज्य कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें नराकास (का-1) के सदस्य कार्यालयों से 52 राजभाषा अधिकारी/प्रभारी/अनुवादकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जगजीत कुमार, वरिष्ठ हिंदी अधिकारी, इंडियन ऑयल के स्वागत संबोधन एवं इंडियन ऑयल राजभाषा गीत से हुआ। इस अवसर पर श्री आशुतोष गुप्ता, कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑयल द्वारा सुश्री नीना मल्होत्रा, सदस्य सचिव नराकास (का-1) एवं उप निदेशक (राजभाषा), आयकर विभाग, चंडीगढ़ सहित सभी विशेष अतिथियों व वक्ताओं का शॉल एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया।

सम्मेलन के दौरान डॉ. जगजीत कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तर आधुनिक विमर्श”  का विमोचन किया गया, जिसमें उत्तर आधुनिकता के विभिन्न आयामों, प्रवृत्तियों, साहित्य, मीडिया, भाषा तथा भारतीय संदर्भ में इसके प्रभाव व महत्व पर विस्तृत विमर्श प्रस्तुत किया गया है। उत्तर आधुनिकता के विभिन्न आयामों और भारतीय संदर्भ पर प्रकाश डाला गया है।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री आशुतोष गुप्ता ने कहा कि इंडियन ऑयल राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और नराकास (का-1), चंडीगढ़ के कार्यों में सक्रिय सहयोग करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इंडियन ऑयल, पंजाब राज्य कार्यालय को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

प्रथम सत्र: सुश्री नीना मल्होत्रा, सदस्य सचिव नराकास (का–1) एवं उप निदेशक (राजभाषा), आयकर विभाग, चंडीगढ़ ने “संसदीय राजभाषा प्रश्नावली” पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अद्यतन प्रश्नावली, उसे सही ढंग से भरने की प्रक्रिया तथा आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

द्वितीय सत्र: डॉ. जगजीत कुमार, वरिष्ठ हिंदी अधिकारी, इंडियन ऑयल ने “अद्यतन ई-टूल्स” पर प्रस्तुति दी। उन्होंने टाइपिंग, वॉइस टाइपिंग, अनुवाद टूल्स, भाषिणी, अनुवादिनी, माइक्रोसॉफ्ट क्विक पार्ट्स तथा एआई आधारित हिंदी उपयोग से कार्यालयी कार्यों को सरल व त्वरित बनाने पर प्रकाश डाला।

तृतीय सत्र: डॉ. शिल्पा सूरी, कॉर्पोरेट प्रशिक्षक ने “तनाव प्रबंधन” विषय पर विचार रखे। उन्होंने कार्य–जीवन संतुलन, सकारात्मक दृष्टिकोण और नियमित व्यायाम के माध्यम से तनावमुक्त कार्यशैली अपनाने पर बल दिया।

चतुर्थ सत्र: श्री अरविन्द कुमार, सहायक निदेशक, हिंदी शिक्षण योजना, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय ने “भारती–बहुभाषी अनुवाद सारथी एवं हिंदी शब्द-सिंधु” पर जानकारी दी और राजभाषा कार्यों में इन अनुवाद टूल्स के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया।

पंचम सत्र: डॉ. पंकज अनेजा, सहायक निदेशक, पीजीआई, चंडीगढ़ ने “व्यक्तित्व विकास में भाषा का योगदान” विषय पर संबोधित करते हुए भाषा को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया और सकारात्मक सोच पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में श्री अनुराग आनंद, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), इंडियन ऑयल ने फीडबैक सत्र का संचालन किया। नराकास (का–1) के सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन की सराहना की और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। इंडियन ऑयल, पंजाब राज्य कार्यालय द्वारा सभी अतिथि वक्ताओं एवं नराकास (का-1) के सदस्य कार्यालयों से आए प्रतिनिधियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इसके पश्चात डॉ. जगजीत कुमार, वरिष्ठ हिंदी अधिकारी, इंडियन ऑयल, पंजाब राज्य कार्यालय ने नराकास (का-1) की सदस्य सचिव सुश्री नीना मल्होत्रा सहित सभी प्रतिभागी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा की।

 

Tags: Indian Oil , Indian Oil Corporation Limited , Dr Jagjit Kumar , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD