Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

तीन साल 10 महीने में गाँवों के लिए क्या किया? हिसाब कहाँ है : मनोरंजन कालिया

आप की प्रेस कॉन्फ़्रेंसों में विकास गायब, सिर्फ़ आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति : मनोरंजन कालिया

Vineet Joshi, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Manoranjan Kalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 16:36 IST

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और दो बार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के ऐलान के बाद आप सरकार के मंत्री और नेता 10 से अधिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर चुके हैं, लेकिन एक भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने अपने तीन साल दस महीनों के शासन के दौरान गाँवों में किए कामों का कोई हिसाब नहीं दिया।

प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की उपस्थिति में कालिया ने कहा कि विकास दिखाने के बजाय आप ने विरोधियों पर बेबुनियाद हमले करके लोगों का ध्यान गाँवों की असली समस्याओं पानी, सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएँ और अधूरे विकास कार्यों से भटकाने की कोशिश की है। भारत के तीन-स्तरीय शासन ढांचे में प्रदेश सरकार को शहरी व ग्रामीण लोकल बॉडी चुनावों में अपना काम दिखाने का सबसे बड़ा अवसर मिलता  है। 

14 दिसंबर 2025 को होने वाली ज़िला परिषद और पंचायत समिति की चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि तीन साल 10 महीनों में गाँवों के लिए क्या महत्वपूर्ण किया गया है।

भगवंत मान को सीधा सवाल: “कल प्रचार का आख़िरी दिन — एक बड़ा काम तो गिनाकर बताओ”

कालिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा कि जब बदलाव के नाम पर वोटें ली गई थीं, तो अब लोगों को हिसाब देना भी फ़र्ज़ है। उन्होंने कहा कि कल प्रचार का आख़िरी दिन है आप सरकार सिर्फ़ एक ढंग का काम ही बता दे जो गाँवों के हित में किया गया हो।

घोषणापत्र के वादे — एक भी पूरा नहीं किया गया

कालिया ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने गाँवों, किसानों और मज़दूरों से किए चुनावी वादे पूरे नहीं किए। जैसे  सर छोटू राम रेंट एक्ट को पुनः लागू करने का वायदा, कर्ज़ में डूबे किसानों को राहत देने का वायदा, फ़सल नुकसान पर मज़दूरों को ₹10,000 महीना सहायता देने का वायदा,  किसान की बेटी के जन्म पर ₹21,000 जमा करने का ऐलान, हर गाँव में “आम आदमी क्लिनिक” बनाने का वायदा, किसानों के बच्चों के लिए ₹10 लाख शिक्षा ऋण का वायदा,  पंचायत उम्मीदवारों से नशा–मुक्त हलफ़नामा लेने की वायदा इनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ  कालिया ने कहा कि गाँवों के अधिकारों और विकास को प्राथमिकता देने के बजाय आप सरकार सिर्फ़ आरोप–राजनीति कर रही है।

 

Tags: Vineet Joshi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Manoranjan Kalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD