Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वीर सावरकर ने रखी ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ की नींव : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Mohan Bhagwat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री विजयपुरम (अंडमान-निकोबार) , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 13:09 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ की अवधारणा की नींव रखी। श्री विजयपुरम में सावरकर की कविताओं के संग्रह ‘सागर प्राण तळमळा’ के 115 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में वे संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सावरकर की विचारधारा को देशभर में प्रचारित करने की जरूरत है और माता-पिता को इसे अपने बच्चों से साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भी इसी विचारधारा से प्रेरित है। गृह मंत्री ने सावरकर को एक लेखक, योद्धा, जन्मजात देशभक्त और दूरदर्शी बताया। 

उन्होंने कहा कि बहुत कम ऐसे साहित्यकार होते हैं जो गद्य और पद्य दोनों में समान रूप से निपुण हों, और सावरकर उनमें से एक थे। उन्होंने कहा, “मैंने उनका साहित्य ध्यानपूर्वक पढ़ा है और आज भी यह तय नहीं कर पाता कि वे बेहतर कवि थे या लेखक, क्योंकि वे दोनों ही रूपों में अद्वितीय थे। बाद में वे महान भाषाविद भी बने। 

उन्होंने कई नए शब्दों का निर्माण कर भाषा को समृद्ध किया।  ऐसे लगभग 600 से अधिक शब्द हैं, जो सावरकर ने दिए।” आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा सावरकर की प्रतिमा अनावरण का ज़िक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह प्रतिमा वीर सावरकर के बलिदान, संकल्प और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को सावरकर के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की एकता-सुरक्षा के संकल्प से प्रेरित करेगी।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि स्वतंत्रता से पहले सेल्युलर जेल भेजे जाने वाले कैदियों को परिवार भुला देता था और कोई उम्मीद नहीं करता था कि वे कभी लौटेंगे। आज यही स्थान सावरकर के कारण पूरे देशवासियों के लिए तीर्थस्थल बन गया है। उन्होंने बताया कि यह स्थान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादों से भी जुड़ा है। आज़ाद हिंद फौज ने सबसे पहले अंडमान-निकोबार को मुक्त कराया था और सुभाष बाबू यहां दो दिन रुके थे। 

उन्होंने इन द्वीपों का नाम ‘शहीद’ और ‘स्वराज’ रखने का सुझाव दिया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने लागू किया। गृह मंत्री ने कहा कि अंडमान-निकोबार की यह पवित्र भूमि वह स्थान है जहां भारत के हर प्रांत से आए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा, “इस पवित्र धरती पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत द्वारा सावरकर की प्रतिमा का अनावरण होना इसे और भी स्मरणीय बना देता है।”

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Mohan Bhagwat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD