Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

दिव्यांगजन का स्वावलंबन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : हेमराज बैरवा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दिव्यांगजनों को वितरित की बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 15:32 IST

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा निरंतर विविध कल्याणकारी एवं पुनर्वास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पावर फाइनेंस काॅर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत आज पुलिस मैदान, धर्मशाला में निःशुल्क बैटरी चलित ट्राईसाइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दिव्यांगजनो को बैटरी चालित ट्राईसाइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि दिव्यांगजन का स्वावलंबन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन बैटरी चालित ट्राईसाइकिलों की लागत लगभग 58 हजार रुपये प्रति ट्राईसाइकिल है।

इन ट्राई साइकिलों में उपयोगकर्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक छोटा बहुउपयोगी बाक्स भी प्रदान किया गया है, जिसका लाभार्थी विभिन्न दैनिक गतिविधियों में उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्राईसाइकिल की लगभग 6 घंटे में पूर्ण रूप से चार्ज हो जाता है और एक बार चार्ज होने पर 42 से 50 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। 

इससे दिव्यांगजन न केवल आसानी से आवागमन कर सकेंगे, बल्कि अपने रोजगार तथा अन्य आवश्यक गतिविधियों को भी अधिक सुगमता से पूरा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन कार्यरत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) तथा पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एफ.सी.) के संयुक्त सहयोग आयोजित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों दिव्यांगजन के लिये आयोजित परीक्षण शिविर आयोजित किये गये थे और इन शिविरों के माध्यम से चिह्नित किए गए 45 दिव्यांग लाभार्थियों को 26.10 लाख रुपये की लागत की बैटरी चलित ट्राई साइकिल वितरित की जा रही हैं। इस अवसर पर एलिम्को के जूनियर मैनेजर अशोक कुमार साहू ने बैटरी चलित ट्राई साइकिल की विशेषताएं बताईं जबकि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने जिला में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी धर्मशाला मोहित रत्न, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मंडला, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा तथा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD