Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

खाना तभी प्रभावशाली बनता है, जब वह किसी कहानी को बयान करता है : शेफ रणवीर बरार

Food
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 12:57 IST

भारतीय भोजन अपनी विविधता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हर प्रदेश, हर घर और हर परिवार की अपनी कोई न कोई खास डिश और उससे जुड़ी कोई कहानी होती है। यही कहानियां हमारे खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही हैं, साथ ही संस्कृति, यादों और पहचान से जोड़कर रखती हैं। 

इसी सोच को नए तरीके से पेश करने के लिए 'मास्टरशेफ इंडिया' का नया सीजन आने वाला है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग खाने के जरिए अपनी यात्रा को पेश करेंगे। नए सीजन में जज के रूप में सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार, कुणाल कपूर, और विकास खन्ना भी होंगे। 

तीनों जज अपनी अलग-अलग शैली, अनुभव, और व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। इस बार शो का उद्देश्य सिर्फ अच्छा खाना बनाना नहीं, बल्कि उस खाने के पीछे की कहानी को भी सामने लाना है। शो में प्रतिभागी अपने क्षेत्र, अपने परिवार और अपनी परंपराओं का प्रतिनिधित्व करेंगे, और हर चुनौती के जरिए भारत की विविधता को दिखाने की कोशिश करेंगे।

रणवीर बरार ने कहा, ''खाना तभी प्रभावशाली बनता है जब वह किसी कहानी को बयां करता है। इस सीजन की थीम 'प्राइड ऑफ इंडिया' है, जिसका मकसद सिर्फ स्वाद को ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की वैल्यूज और यात्राओं को भी दिखाना है।'' उन्होंने कहा, ''मैं चाहता हूं कि हर प्रतिभागी अपने खाने में अपने भारत की झलक दिखाए, वो भारत जो परंपरा और आधुनिकता, सरलता और विविधता, साहस और जिज्ञासा इन सभी का मेल है। 

जज इस बार सिर्फ खाना नहीं चखेंगे, बल्कि उस खाने में छुपी भावनाओं और पहचान को भी समझने की कोशिश करेंगे।'' इस सीजन की एक और अहम बात यह भी है कि शेफ कुणाल कपूर की वापसी हो रही है। वह काफी समय बाद शो में लौट रहे हैं और अपनी ऊर्जा, अपने अनुभव और अपनी सादगी से मास्टरशेफ की रसोई में नया जोश भरने वाले हैं।

इस बार शो में कई चुनौतियां ऐसी होंगी, जहां प्रतिभागी जोड़ी बनाकर काम करेंगे। यह साझेदारी, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का एक नया अध्याय लेकर आएगा। 'मास्टरशेफ इंडिया' का नया सीजन 5 जनवरी 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

 

Tags: Food

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD