Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सीएमआर चावल भंडारण के लिए समुचित भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी : डा. सुमिता मिश्रा

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली संबंधित एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों की बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Nov 2024

Last updated on: Nov 11, 2024, 00:00 IST

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने खाद्यान्न भंडारण से जुड़ी एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में दिल्ली से एफसीआई सीएमडी वनिता रतन शर्मा, हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन के एमडी और सूचना, जनसम्पर्क  एवं  भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग, हैफेड के एमडी जे गणेशन, एफसीआई हरियाणा की जीएम शरणदीप कौर बराड़ व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त निदेशक अनीता खर्ब सहित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया। 

बैठक में मुख्य रूप से सीएमआर चावल के भंडारण की सुविधा पर चर्चा हुई। जिसमें एफसीआई ने हरियाणा सरकार ने करीब 16 लाख एमटी चावल के भंडारण के लिए जगह की जरूरत बताई। जिसमें से 12 लाख 55 हजार एमटी चावल के भंडारण के लिए भंडार गृहों में उपयुक्त जगह पाई गई। 

इसके अलावा एफसीआई की ओर लंबित भुगतान, गोदामों में अनाज के भंडारण के लिए दर्शाए जाने वाले समय अवधि को लेकर व अंतर जिला गेहूं स्थानातंरण पर एफसीआई द्वारा यातायात खर्च उठाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि मौजूदा धान के सीजन में खरीदी गई धान से निकलने वाले सीएमआर चावल के भंडारण के लिए समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। 

एफसीआई ने हरियाणा सरकार से 16 लाख एमटी चावल के भंडारण के लिए गोदामों की जरूरत बताई है। इस जरूरत अनुसार सुनिश्चित किए गए गोदामों में से एफसीआई को करीब 12.55 लाख एमटी चावल के भंडारण के लिए गोदाम उपयुक्त पाए गए हैं। 

इसीलिए अधिकारी आगामी दिसंबर माह के अंत तक इन सभी जगहों पर स्थित गोदामों में भंडारण के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाएं। ताकि मिलर्स द्वारा एफसीआई को जब चावल दिया जाए तो उसके भंडारण में किसी तरह की परेशानी न आए। 

इसके लिए जो भी टेंडर आदि के कार्य हैं, उन्हें समय पर पूरा किया जाए। मरम्मत से लेकर स्वीकृति लेने सहित तमाम कार्य समय रहते पूरे करें। उन्होंने धान के सीजन में निर्बाध तरीके से संपन्न हुए धान खरीद सीजन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास उस समय सफल हुए, जब किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं आई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गोदामों में इस समय जो गेहूं भंडारित है, उसके उठान का काम एफसीआई द्वारा शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एफसीआई को चिन्हित गोदाम उपलब्ध करवाएगी व सीएमआर के चावल के भंडारण के लिए हर संभव सहयोग करेगी। 

समय रहते सभी तरह की मरम्मत पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि गेहूं के सीजन में एफसीआई मंडियों से सीजन के समय जरूरत पड़ने पर सीधा उठान सुनिश्चित करने की योजना तैयार करेगी। एफसीआई के अधिकारियों द्वारा हरियाणा के गोदामों से गेहूं व चावल का जल्द से जल्द उठान करवाया जाएगा।

बैठक में एफसीआई सीएमडी वनिता रतन शर्मा ने हरियाणा सरकार द्वारा धान खरीद के कार्य को सुगमता पूर्वक करवाए जाने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि एफसीआई द्वारा हरियाणा सरकार के साथ तालमेल कर अनाज के सुरक्षित भंडारण में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने भुगतान सहित लंबित मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

 

 

Tags: Dr. Sumita Misra , Additional Chief Secretary , Food , Civil Supplies & Consumer Affairs Department , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD