Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

मिलेट्स को और गुणकारी बनाएगा भारतीय गुड़

Food, Millets, Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 27 Jun 2023

Last updated on: Jun 27, 2023, 00:00 IST

योग और मिलेट्स को विश्वस्तर पर चमकाने की कोशिश करने वाले भारत की झोली में एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है। काशी से वॉशिंगटन तक पहुंचा बाजरा न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और वहां के राष्ट्रपति जो बाइडन के टेबल पर सजा, बल्कि गुड़ को भी आगे बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। यह मिलेट्स और गुणकारी बनाएगा।

कुछ दिनों पहले खूबियों से भरपूर गुड़ और मोटे अनाजों को प्रसंस्कृत कर उसे और उपयोगी बनाने के लिए गन्ना एवं चीनी विभाग ने भी पहल की। गन्ना शोध परिषद ने एक निजी संस्था के साथ इस बाबत एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) किया। इस एमओयू के तहत गुड़ को मिलेट्स के अलावा औषधीय मसलों के साथ प्रसंस्कृत कर पहले से ही गुडकारी गुड़ सेहत के लिहाज से और उपयोगी बनाया जाएगा। इससे विभाग से जुड़ी महिला समितियों को भी जोड़ा जाएगा।

इससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार मिलेगा। एक तरीके से यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिशन नारी सशक्तिकरण का ही एक कड़ी होगा। ज्ञात हो कि दुनियां इस साल अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मना रही है। यह आयोजन भारत की पहल पर हो रहा है। लिहाजा इसे सफल बनाने में भारत की भूमिका भी सबसे महत्वपूर्ण है। भारत को इसका अहसास है, और वह यह कर भी रहा है।

हाल के कुछ इवेंट्स को देखें तो काशी से लेकर वाशिंगटन तक मिलेट्स का जलवा रहा। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भोज में अन्य व्यंजनों के साथ बाजरा के व्यंजन और मिलेट्स के केक भी थे। इसके ग्रेमी अवार्ड विजेता भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक फालू के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलेट को प्रोत्साहित करने के लिए "द अवंडंस ऑफ मिलेट्स" के नाम से एक गाना भी लिखा था। 

यह गाना गत 16 जून को रिलीज हुआ था। पिछले दिनों काशी में आयोजित जी20 के सम्मेलन में भी विदेशी मेहमानों और अन्य गणमान्य लोंगों के लिए मिलेट्स के व्यंजन को तरजीह दी गई थी। भारत 2018 में ही राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मना चुका है। उत्तर प्रदेश में हजारों वर्षों से मोटे अनाजों की खेती की परंपरा रही है। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के लिए योगी सरकार की पहल पर घोषणा होने के साथ ही इसकी सफलता की रणनीति बन चुकी थी। यह क्रम लगातार जारी है।

कृषि के जानकर अमोदकांत कहते हैं कि गुड़ न सिर्फ खाने में टेस्‍टी होता है बल्‍कि यह कई औषध‍िय गुणों से भरपूर है। यह एक ऐसा सुपर फूड है जिसके फायदों के बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रेमनारायण मिश्र का कहना है कि गुड़ को मिलेट्स के साथ खाने से कई गंभीर बीमारियों के इलाज में जायदा सहूलियत मिल सकती है। रोगी शीघ्र ही स्वस्थ हो सकता है। मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री खुद, उनके मंत्री और शासन के वरिष्ठ लोग कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते।

आयोजन कोई हो उसके मेनू में मिलेट्स के व्यंजन जरूर रहते हैं। इस साल अक्टूबर नवंबर में उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित कृषि कुंभ की थीम भी अंर्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष पर ही केंद्रित रहने की संभावना है। यह प्रदेश सरकार का दूसरा कृषि कुंभ होगा। पहले कृषि कुंभ का आयोजन योगी एक में हुआ था।

 

Tags: Food , Millets , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD