Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनोहर लाल ने टिहरी वेरिएबल स्पीड पीएसपी की 250 मेगावाट की तीसरी इकाई का सीओडी शुरू किया

ऊर्जा मंत्री ने विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति, ग्रिड स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में पीएसपी की भूमिका पर बल दिया

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 15:27 IST

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने 1000 मेगावाट क्षमता वाले टिहरी वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की तीसरी इकाई (250 मेगावाट) का वाणिज्यिक संचालन (सीओडी) शुरू कर दिया है, जिससे यह किसी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम द्वारा स्थापित अपनी तरह का सबसे बड़ा पीएसपी बन गया है। 

विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से सीओडी की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री मनोहर लाल ने कहा, “आज, मैंने उत्तराखंड के टिहरी में 1000 मेगावाट वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की तीसरी इकाई (250 मेगावाट) की वाणिज्यिक संचालन तिथि (सीओडी) प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू की। 

यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की पहली वेरिएबल स्पीड पीएसपी है और यह हमारे स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को मजबूत करती है तथा माननीय प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण का समर्थन करती है।” उन्होंने विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति और ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करने में विशेष रूप से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण के साथ पीएसपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद वाई नाइक ने पंप स्टोरेज में टीएचडीसीआईएल के नेतृत्व और भारत की ऊर्जा सुरक्षा में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने भी इस वर्ष प्रमुख परियोजनाओं को शुरू करने के लिए टीएचडीसीआईएल को बधाई दी। टिहरी पीएसपी ने परिवर्तनशील गति प्रौद्योगिकी और राउंड-ट्रिप दक्षता में मानक स्थापित किया है। 

यह उपलब्धि उन्नत जलविद्युत क्षेत्र में टीएचडीसीआईएल के नेतृत्व की पुष्टि करती है तथा वैश्विक स्तर पर भारत की स्वच्छ ऊर्जा साख को मजबूत करती है। इस कार्यक्रम में सीईए के अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद, एनटीपीसी के सीएमडी श्री गुरदीप सिंह, टीएचडीसीआईएल के सीएमडी श्री सिपन कुमार गर्ग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD