Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सीडीएम ने 56वां स्थापना दिवस मनाया: अपने आदर्श वाक्य 'उत्कृष्टता के माध्यम से विजय' की पुष्टि की

सीडीएम ने मित्र देशों के 660 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है

Military, Indian Navy, College of Defence Management, CDM, 56th Raising Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिकंदराबाद (तेलंगाना) , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 14:21 IST

रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय (सीडीएम) ने 8 दिसंबर, 2025 को सिकंदराबाद, तेलंगाना में अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया। इस दिवस के उपलक्ष्य में, सीडीएम ने पर्पल पेसर्स और पर्पल पेडलर्स क्लबों के सहयोग से स्थापना दिवस दौड़ और साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में महिला सशक्तीकरण में निवेश द्वारा जिम्मेदार नागरिकों का विकास (डीआरआईडब्ल्यूई) का समापन समारोह भी आयोजित किया गया, जो उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम के अधिकारी प्रशिक्षुओं के जीवनसाथियों में नेतृत्व, उद्यमिता, सामाजिक जागरूकता और सशक्तीकरण विकसित करने के लिए उस्मानिया विश्वविद्यालय के सहयोग से एक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम है।

समारोह के एक भाग के रूप में, भारतीय नौसेना के बैंड 'सिम्फनी' ने एक विशेष प्रदर्शन दिया, जिससे कार्यक्रम में संगीतमय भव्यता आ गयी। 1970 में स्थापित, सीडीएम उच्च रक्षा प्रबंधन शिक्षा को लेकर तीनों सेनाओं के लिए एक प्रमुख संस्थान है। अपने प्रमुख पाठ्यक्रम 'उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम' (एचडीएमसी) के साथ, यह संस्थान रक्षा योजना और निर्णय प्रक्रिया में आधुनिक प्रबंधन के सिद्धांतों को एकीकृत करके सभी सेवाओं में संगठनात्मक प्रभावशीलता को बढ़ाने में सहायक रहा है।

सीडीएम ने मित्र देशों के 660 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है, जिन्होंने वैश्विक समझ और रक्षा कूटनीति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर, कमांडेंट सीडीएम, मेजर जनरल जी. श्रीनिवास ने सभी रैंकों, असैन्य रक्षा कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों को बधाई दी और अपने आदर्श वाक्य - "उत्कृष्टता के माध्यम से विजय" की सच्ची भावना के अनुरूप रक्षा प्रबंधन शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सीडीएम की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Tags: Military , Indian Navy , College of Defence Management , CDM , 56th Raising Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD