Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट; इस समय 50 कैडेट एनडीए में ले रहे हैं ट्रेनिंग

अब तक 181 कैडेट सेना में अफ़सर बनकर कर रहे हैं देश सेवा

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 11:44 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है क्योंकि इस संस्थान के 50 कैडेट वर्तमान समय में नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहली बार इस संस्थान के इतनी बड़े संख्या में कैडेट एनडीए में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। 

इसके अलावा, इस संस्थान के तीन पूर्व कैडेट एनडीए में इंस्ट्रक्टर के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं, जो सशस्त्र बलों के लिए नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं। एनडीए में ट्रेनिंग ले रहे महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या प्रतिष्ठित नेशनल इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के चयनित कैडेटों से बेहद मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर रही है, जो संस्थान के लिए एक शानदार उपलब्धि है।

पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने एक बार फिर से राज्य का मान बढ़ाने के लिए संस्थान के ट्रेनिंग स्टाफ की सराहना की और उन्हें इसी उत्साह से अपना दायित्व निभाते रहने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित संस्थान की शुरुआत से अब तक कुल 278 कैडेट सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों के लिए चुने गए हैं और अब तक 181 कैडेटों ने रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि संस्थान के सात कैडेट 13 दिसंबर, 2025 को इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) और एयर फ़ोर्स अकादमी (एएफए) से पास आउट होंगे। इसके साथ ही इस महीने 15 कैडेट एनडीए एवं अन्य ट्रेनिंग अकादमियों में ज्वाइंन करने के लिए तैयार हैं।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फ़ोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने बताया कि संस्थान में 16वें कोर्स के लिए दाखिले जारी हैं। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा के विद्यार्थी (पंजाब मूल के लड़के), जो इस संस्थान के माध्यम से एनडीए में शामिल होने के इच्छुक हैं, 15 दिसंबर, 2025 तक https://recruitment-portal.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दाखिला परीक्षा 4 जनवरी, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD