Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

चंडीगढ़ ने मनाया 77वां सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Nishant Kumar Yadav, Armed Forces Flag Day, 77th Armed Forces Flag Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 16:44 IST

हर वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्र की रक्षा में तत्पर हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए योगदान देने हेतु प्रेरित करना है। इस अवसर पर नागरिक गर्व के साथ अपनी वर्दी या वस्त्रों पर झंडे का बैज धारण करते हैं और सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देकर अपने सहयोग और एकजुटता का संदेश देते हैं। 

यह कोष पूर्व सैनिकों, उनके परिवारजनों, विधवाओं एवं आश्रितों के कल्याण कार्यों में उपयोग किया जाता है। यूटी चंडीगढ़ में आज अभियान का शुभारंभ पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया को ध्वज बैज पहनाकर किया गया। यह प्रतीकात्मक पिनिंग उपायुक्त-cum-जिला सैनिक बोर्ड अध्यक्ष श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस द्वारा की गई। 

इस अवसर पर कर्नल हरजीत सिंह घुमन (सेवानिवृत्त), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, श्री हरबंस सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। माननीय राज्यपाल एवं प्रशासक ने इस पुनीत उद्देश्य हेतु राज्यपाल कल्याण कोष से ₹1 लाख का योगदान दिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों के कल्याण हेतु शुरू की गई नई योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

देश सेवा में सदैव समर्पित हमारे सैनिक

हमारे सशस्त्र बल वायु, जल और स्थल—तीनों मोर्चों पर प्रतिकूल परिस्थितियों में राष्ट्र की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं। शांति काल में भी अनेक वीर सैनिक आतंकवाद, दुश्मन गतिविधियों और असामाजिक तत्वों से मुकाबला करते हुए प्राणों की आहुति देते हैं या स्थायी रूप से घायल हो जाते हैं।

इन्हीं अदम्य बलिदानों को सम्मान देने के उद्देश्य से वर्ष 1948 में भारत सरकार द्वारा 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा शुरू की गई थी। आज यह दिवस राष्ट्रीय गौरव का एक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित प्रतीक बन चुका है।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Nishant Kumar Yadav , Armed Forces Flag Day , 77th Armed Forces Flag Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD