Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

बीजापुर में माओवादी इलाके में पहाड़ी पर नया सुरक्षा कैंप स्थापित

Military, Army, Indian Army
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजापुर (छत्तीसगढ़) , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:09 IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र में कर्रेगुट्टा पहाड़ी की ताड़पाला घाटी में दूसरा बड़ा सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैंप 2 दिसंबर को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। यह कैंप ऊंची पहाड़ी पर होने से रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर माओवादियों की गतिविधियों पर कड़ा अंकुश लगाएगा।

कैंप बनाने का काम बेहद मुश्किल था। यहां न सड़क है, न पानी का स्रोत, चारों तरफ विस्फोटक और घात लगाने का खतरा रहता है। फिर भी डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, कोबरा 210 और केरिपु 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने असाधारण साहस दिखाते हुए यह काम सिर्फ़ एक महीने में पूरा कर लिया। 

नवंबर में ही इसी पहाड़ी पर ताड़पाला बेस कैंप बनाया गया था, यह उसका विस्तार है। भविष्य में इस कैंप को जंगल युद्ध, फील्ड क्राफ्ट और उन्नत प्रशिक्षण का विशेष केंद्र बनाया जाएगा। कैंप बनने से अब छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस मिलकर सीमा पार माओवादी ठिकानों पर और तेज़ी से हमला कर सकेंगी। 

इस काम में हेलीकॉप्टर से लगातार मदद मिली और बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., केरिपु सेक्टर के आईजी शालिन, दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मार्गदर्शन किया। बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ तेज़ अभियान का असर साफ़ दिख रहा है। 

सिर्फ़ 2024 से अब तक यहां 23 नए कैंप बन चुके हैं। पिछले दो साल (2023-24 और 2024-25) में कुल 45 कैंप स्थापित हुए हैं। इन अभियानों के नतीजे चौंकाने वाले हैं। 790 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, 219 मारे गए हैं और 1,049 गिरफ्तार हुए हैं। पूरे बस्तर संभाग में 210 माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं।

सरकार की “नियद नेल्ला नार” (बहुत अच्छी सुबह) योजना के तहत दूर-दराज के गांवों में सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। सुरक्षा कैंप और विकास कार्य साथ-साथ चल रहे हैं, जिससे आम आदिवासी अब खुलकर पुलिस और प्रशासन का साथ दे रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ताड़पाला घाटी कैंप से माओवादियों का एक बड़ा गढ़ टूट जाएगा और आने वाले दिनों में और आत्मसमर्पण बढ़ेंगे। स्थानीय लोगों ने भी नए कैंप का स्वागत किया है क्योंकि अब उन्हें इलाज, राशन और सुरक्षा के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।

 

Tags: Military , Army , Indian Army

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD