Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

शीत लहरों के बीच सूरज की किरणों ने ब्रह्मसरोवर पर बिखेरा अपनी सौन्दर्यता का रंग

हस्त शिल्पकला और लोक कलाकारों की लोक कला ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बनाई अपनी अलग पहचान, महोत्सव के रंग में रंगे नजर पर्यटक, लोक कला की गूंज विदेशों तक दी सुनाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 16:34 IST

ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां शिल्पकार अपनी अदभुत और अनोखी कला से लोगों को आकर्षित करने का काम कर रहे है। वहीं इन शीत लहरों के बीच सूरज की किरणें भी ब्रह्मसरोवर पर अपनी सौन्दर्यता का रंग बिखेर रही है। इन लोक कलाकारों की लोक कला की गूंज प्रदेश ही नहीं विदेशों तक सुनाई दे रही है। 

ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से विदेशी भी इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पल-पल का आनंद ले रहे है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के 20वें दिन वीरवार को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटक जहां शिल्पकारों की हस्तशिल्प कला को देखकर हैरान है, वहीं पर्यटक इन हस्तशिल्प कला से बनी अद्भुत वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश के कोने-कोने से यादगार लम्हों को आत्मसात करने के लिए लाखों पर्यटक ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे। 5 दिसंबर,2025 तक चलने वाले इस सरस व शिल्प मेले में पर्यटक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पर्यटकों ने ब्रह्मसरोवर के घाटों पर एनजेडसीसी की तरफ से चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी खूब आनंद उठाया और इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पर्यटकों को विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर भी मिला।

राजस्थान का देसी खान-पान बढ़ा रहा है पर्यटकों की जीभ का स्वाद

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हो रहे ब्रह्मसरोवर के तट पर महोत्सव में राजा महाराजाओं की भूमि राजस्थान की संस्कृति की झलक देखी जा रही है। गीता महोत्सव में लोग राजस्थान की दाल बाटी, चूरमा ओर राजस्थान की राज कचोरी, केसरिया दूध आदि स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चखने महोत्सव में दूर दूर से आ रहे है। 

इसके अलावा राजस्थान का लोक नृत्य कच्ची घोड़ी लोगों में अलग ही उत्साह उत्पन्न कर रहा है। पर्यटक कलाकारों के साथ झूम रहे है तथा उनकी कला के बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

धार्मिक व सामाजिक संस्थाए महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को महान विभूतियों के सुविचारों से करवा रही है रुबरु

कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं द्वारा धार्मिक कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा के साथ किए जा रहे है, वहीं इन धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से महान संतों के विचारों, आदर्शों व उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधार के कार्यों के बारे में महोत्सव में आने वाले युवाओं को जानकारी दी जा रही है ताकि युवा पीढ़ी उनका अनुसरण कर सके।

शिल्पकार अकील अहमद पिछले 25 सालों से पर्यटकों के लिए ला रहे है बनारसी साड़ी

बनारस के शिल्पकार अकील अहमद का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ 25 सालों का नाता रहा है। इस महोत्सव में लगातार आ रहे है और महोत्सव में आने वाली महिलाओं के लिए बनारसी सूट, साड़ी और दुपट्टे तैयार करके लाते है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला की तरफ से देश के हर शिल्प मेले में आमंत्रित किया जाता है, वो अपनी शिल्पकला को लेकर केवल मेलों में ही जाते है।

ड्राई फ्रूट के साथ तैयार किया जा रहा कश्मीरी काहवा ठंडक में दे रहा है गर्माहट का स्वाद

ब्रह्मसरोवर तट पर उत्तर-पूर्वी तट पर पर्यटक कश्मीर के काहवा का स्वाद चख रहे है। महोत्सव में जम्मू कश्मीर के ग्रुप द्वारा विशेष प्रकार का काहवा में ड्राई फ्रूट आदि डालकर तैयार किया जा रहा है, जिसकी कीमत मात्र 50 रूपए रखी गई है। 

स्टॉल पर काम कर रहे कश्मीर के रहने वाले उमर फारुक व बिलाल ने बातचीत करते हुए कहा कि वे पिछले कई सालों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आ रहे हैं और उनकी स्टॉल पर कश्मीरी काहवा पीने वाले पर्यटक भारी संख्या में आ रहे है।

 

 

Tags: International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD