Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

द्रौपदी मुर्मु तिरुवनंतपुरम में नौसेना दिवस समारोह में सम्मिलित हुईं

भारत महासागरों को मुक्त, स्थिर और नियम-आधारित बनाए रखने के विचार के लिए प्रतिबद्ध है : द्रौपदी मुर्मु

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Sanjay Seth, Suresh Gopi, Military, Indian Navy, Navy Day 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 04, 2025, 10:24 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 दिसंबर, 2025) केरल के तिरुवनंतपुरम में नौसेना दिवस-2025 समारोह में भाग लिया और भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन का अवलोकन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि नौसेना दिवस निस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान का उत्सव है। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि नौसेना दिवस हमारी मातृभूमि की रक्षा में नौसेना कर्मियों द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान का उत्सव है। 

उन्होंने कहा कि भारत की जनता राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए भारतीय नौसेना के जवानों के प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने उनकी व्यावसायिकता, लगन और देशभक्ति की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र एक अत्यंत सामरिक और महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र है। यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि चूँकि भारत हिंद महासागर के केंद्र में स्थित है, इसलिए हमारा विशेष दायित्व है। 

राष्ट्रपति ने कहा कि हम महासागरों को मुक्त, स्थिर और नियम-आधारित बनाए रखने के विचार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 'वसुधैव कुटुम्बकम' के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत का दृष्टिकोण प्रतिस्पर्धात्मक के बजाय सहयोगात्मक है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा देश साझा जागरूकता, क्षमता निर्माण और समुद्रों के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा दे रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना हमारे समुद्रों की सुरक्षा के लिए प्रमुख भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि खतरों को रोकने से लेकर समुद्री डकैती से निपटने तक, हमारे विशेष आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा से लेकर नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने तक, नौसेना की भूमिका पारंपरिक रक्षा से कहीं आगे तक फैली हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि नौसेना भारत के मानवीय पहलू का भी उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में संकटों के दौरान, इसने: नागरिकों को निकालना, सहायता प्रदान करना और मानवीय सहायता पहुँचाने के कार्य में प्रथम सहायता प्रदानकर्ता के रूप में कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सागर (एसएजीएआर) परिकल्पना के अंतर्गत की गई नई पहल समुद्री क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाएगी, मानवीय सहायता प्रदान करेगी और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत सतत विकास के प्रेरक के रूप में समुद्री अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) की क्षमता का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना इन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राष्ट्रपति ने कहा कि समुद्री मार्गों को सुरक्षित करके, समुद्री संसाधनों की रक्षा करके, अवैध गतिविधियों को रोककर और समुद्री अनुसंधान को सहायता देकर, नौसेना सुरक्षित, समृद्ध और टिकाऊ महासागरों की हमारी परिकल्पना को मजबूत करती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आधुनिकीकरण के साथ-साथ नई तकनीकों का विकास और अनुकूलन किसी भी सशस्त्र बल की युद्ध तत्परता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना देश में ही जटिल प्लेटफार्मों के डिज़ाइन और निर्माण की क्षमता का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय नौसेना स्वदेशी तकनीकों का विकास जारी रखेगी और "विकसित भारत" के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देगी।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Sanjay Seth , Suresh Gopi , Military , Indian Navy , Navy Day 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD