Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर

उन्‍होंने मोल्दोवा के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत का नेतृत्व किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Maia Sandu, Chisinau, Moldova
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चिशिनाउ , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 16:42 IST

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (20 जुलाई, 2026) की सुबह मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाउ पहुंचीं। किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की यह पहली यात्रा है। इस राजकीय यात्रा पर राष्ट्रपति के साथ श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्‍य सभा सांसद और श्री विजय बघेल, लोकसभा सांसद भी गए हैं।

चिशिनाउ अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर, राष्ट्रपति का स्वागत मोल्दोवा गणराज्य के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री, श्री मिहाई पॉपसोई ने किया। बाद में, राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल पैलेस गईं। वहां मोल्दोवा गणराज्य की राष्ट्रपति, महामहिम श्रीमती माया सैंडू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्‍हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

आमने-सामने की बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं पर सार्थक और भविष्योन्मुखी चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा कि यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली राजकीय यात्रा है। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, और हमारे दोनों देशों के बीच बढ़ती मित्रता और आपसी विश्वास को दर्शाती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और मोल्दोवा तीन दशकों से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते आ रहे हैं। भौगोलिक रूप से दूर होने के बावजूद, शांति, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता के अनुरूप हमारी साझेदारी निरंतर बढ़ती रही है। उन्होंने इस बात का उल्‍लेख किया कि आर्थिक सहयोग हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

उन्‍होंने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, कनेक्‍टिविटी में सुधार करने तथा अपने व्‍यवसायी वर्गों के बीच घनिष्ठ जुड़ाव को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने मोल्दोवा के पेशेवरों के लिए आईटीईसी ट्रेनिंग स्लॉट की संख्या दोगुनी करने के भारत के निर्णय की जानकारी दी; इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्‍य उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के विशेष पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।

उन्होंने मोल्दोवा के राजनयिकों को भारत के विदेशी सेवा संस्‍थान में एआई और साइबर डिप्लोमेसी पर विशेष पाठ्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेता आपसी हित के विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, जिनमें कृषि, लॉजिस्टिक्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, हैल्‍थकेयर एवं फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार शामिल हैं। दोनों नेता एकसमान वैश्विक चुनौतियों से निपटने और एक शांतिपूर्ण, स्थिर तथा समृद्ध विश्व-व्यवस्था के निर्माण में योगदान देने के लिए मिलकर काम करते रहने पर सहमत हुए।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Maia Sandu , Chisinau , Moldova

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD