Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एक नई सोच के सफल प्रयास से महिलाएं बना रहीं जूट के बेग व अन्य उत्पाद

सरकार के प्लास्टिक मुक्त हरियाणा अभियान को सार्थक करने का किया जा रहा है प्रयास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 15:51 IST

कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सरस मेले पर जहां कलाकारों की कला नजर आ रही है, वहीं पर्यटकों की भीड़ भी नए रिकार्ड बनाने को आतुर है। इसके साथ-साथ महोत्सव में प्लास्टिक मुक्त हरियाणा की मुहिम को चलाए हुए महिलाएं जूट से बने बैग को लेकर महोत्सव में पहुंची है। 

इन महिलाओं का कहना है कि प्लास्टिक का हमारे शरीर और पर्यावरण पर बहुत बड़ा दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें महोत्सव में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जय अंबे स्वयं सहायता समूह जूट से बने बैग लेकर महोत्सव में पहुंचें।

गांव खेड़ी मारंकडा की रेखा ने बातचीत करते हुए कहा कि वह महोत्सव में पर्यटकों के लिए जूट से बने विभिन्न प्रकार बैग लेकर ब्रह्मसरोवर के उत्तर-पश्चिम स्टॉल नंबर 842 पर पहुंची है। उनके स्वयं सहायता समूह द्वारा पर्यटकों को पॉलिथीन का प्रयोग ना करने और जूट से बने बैगों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। 

उनके द्वारा इन बैगों को बनाने के लिए ऊन के धागे का इस्तेमाल किया गया है और इन बैगों को बनाने में प्लास्टिक का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। उनके स्वयं सहायता समूह में कई महिलाएं मिलकर काम करती है और उनके समूह द्वारा महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे है। 

उन्होंने कहा कि उनके ग्रुप द्वारा ग्राहकों को प्लास्टिक मुक्त हरियाणा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छ भारत-हमारा भारत का संदेश भी दिया जा रहा है। महिलाओं को रोजगार मिलने से वह अपने परिवार की आजीविका को आसानी से चला सकती है। 

उनके द्वारा बनाए गए जूट के बैग की कीमत 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक रखी गई है। वह पिछले कई साल से इस महोत्सव में आ रही है। सरकार द्वारा उनके समूह को जूट से बने समान बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। 

इसके साथ-साथ सरकार द्वारा निम्र दरों पर बैंकों के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध करवाया गया है।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD