Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कमांडर्स कॉन्फ्रेंस -2025 पश्चिमी वायु कमान

Military, Indian Air Force, IAF, Western Air Command, WAC, Air Chief Marshal AP Singh, Chief of the Air Staff, CAS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 15:03 IST

नई दिल्ली में 27 और 28 नवंबर, 2025 को आयोजित दो दिवसीय पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडरों का सम्मेलन आज संपन्न हो गया। इसका विषय “विकासशील सक्षम भारतीय वायु सेना” था। वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाही की अध्यक्षता की। 

इस मौके पर डब्ल्यूएसी के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा ने वायु सेना प्रमुख का स्वागत किया साथ ही उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कमांडरों को संबोधित करते हुए वायु सेनाध्यक्ष ने वायु योद्धाओं के प्रशिक्षण में निवेश के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही नेतृत्व, कल्याण और जीवन की गुणवत्ता संबंधी पहलों पर जोर दिया जो मनोबल और लक्ष्य की प्रभावशीलता को बढ़ाते हैं। 

उन्होंने डब्ल्यूएसी के मानवीय राहत प्रयासों की भी सराहना की, जो 'हर काम देश के नाम' की भावना का उदाहरण है। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारतीय वायुसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए वायुसेनाध्यक्ष ने सभी वायु योद्धाओं से मिशन, अखंडता और उत्कृष्टता के मूल मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।

दो दिवसीय कमांडरों के सम्मेलन में डब्ल्यूएसी के सभी कमांडरों के साथ-साथ डीएमए के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों,  सिविलि अधिकारियों और सैन्य मामलों के विशेषज्ञों के बीच गहन विचार-विमर्श, चर्चा और मंथन किया गया। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पश्चिमी वायु कमान के कमांडरों को संबोधित किया और पेशेवर क्षमता और परिचालन तत्परता के महत्व पर जोर दिया। 

उन्होंने विकसित सुरक्षा वातावरण में निरंतर संयोजन, सामरिक नवाचार और रणनीतिक दूरदर्शिता का आह्वान किया। मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति को प्रमुख शक्ति बताते हुए उन्होंने परिचालन तैयारियों पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने पश्चिमी वायु कमान कमांडरों के सम्मेलन 2025 को संबोधित किया। 

प्रौद्योगिकी और संप्रभुता पर अपनी बात कहते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत के संप्रभु हितों की रक्षा के लिए एक आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से उन्नत भारतीय वायु सेना आवश्यक है। सम्मेलन के दौरान डीआरडीओ की महानिदेशक (एयरो) डॉ. के राजलक्ष्मी मेनन ने हवाई निगरानी प्रणाली में भविष्य की प्रौद्योगिकियों पर व्याख्यान दिया और स्वायत्त हवाई प्रणालियों, लंबे समय तक चलने वाले प्लैटफॉर्मों और अंतरिक्ष-सक्षम आईएसआर के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया।

परिचालन संबंधी विचारों के सभी पहलुओं में 'आत्मनिर्भरता' को अपनाने और एक सच्चे 'मेड इन इंडिया' और 'मेड फॉर इंडिया' बल बनने की दिशा में राष्ट्र और भारतीय वायुसेना की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने की दिशा में भी चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। पश्चिमी और उत्तरी वायुक्षेत्र की सुरक्षा का भारी दायित्व पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के पास है। हाल के अभियानों ने परिचालन तैयारियों और व्यावसायिकता के उच्च मानकों को प्रदर्शित किया है जो पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) की पहचान रही है।

 

Tags: Military , Indian Air Force , IAF , Western Air Command , WAC , Air Chief Marshal AP Singh , Chief of the Air Staff , CAS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD