Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

संस्कृति और पर्यटन दो एक साथ चलने वाले ट्रैक नहीं, कभी न अलग होने वाले एक ही वैल्यू चेन के स्तंभ हैं : गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Culture and Tourism
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 18:14 IST

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को फिक्की इवेंट में भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक महत्ता को बढ़ाने और उसे एक नया आकार देने में पर्यटन की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने पर्यटन को देश की सभ्यता की पहचान और भविष्य में वृद्धि का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने फिक्की की 98वीं एनुअल जनरल मीटिंग और एनुअल कन्वेंशन में अपने संबोधन में कहा, "संस्कृति और पर्यटन दो एक साथ चलने वाले ट्रैक नहीं हैं; वे एक ही वैल्यू चेन के ऐसे पिलर हैं, जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता।" उन्होंने इवेंट में जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल टूरिज्म इकोसिस्टम करीब 10 प्रतिशत नौकरियों में अपना योगदान देता है भारत के विकास की संभावना रखता है।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, फूड एंड बेवरेजेस, हैंडीक्राफ्ट, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल सर्विसेज जैसे सेक्टर में टूरिज्म-लेड डेवलपमेंट अवसरों को पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का अनुभव कर रहा है, जो कि टूरिज्म लैंडस्कैप को पूरी तरह से बदल रहा है। 

उनके अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग शहरों में एयरपोर्ट, नए टर्मिनल, एक्सप्रेसवे, रेलवे कनेक्टिविटी और 10,000 किलोमीटर मेट्रो लाइन एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा को आसान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम कल्चर, टूरिज्म, वेलनेस और ह्यूमन कनेक्शन के लिए दुनिया के सबसे पसंदीदा गंतव्य में से एक के रूप में उभर रहे हैं।"

साथ ही, उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर और पार्टनर को भारत की तेजी से बदलती टूरिज्म जर्नी में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। डिजिटल सुधारों को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने ट्रांसपेरेंसी, एफिशिएंसी और ईज ऑफ एक्सेस में सुधार पेश करते हुए पर्यटन में एक नई क्रांति ला दी है।

उन्होंने कहा कि भारत का 2.0 डिजिटल आर्किटेक्चर सिंगल-प्वाइंट वेरिफिकेशन और निर्बाध ट्रैवल एक्सपीरियंस ऑफर करता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत खुद को टूरिज्म टेक्नोलॉजी के ग्लोबल फ्रंटियर के रूप में स्थापित कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की टूरिज्म क्रांति एक संयुक्त मिशन है, जिसे सरकार, इंडस्ट्री और कम्युनिटी मिल कर एक नया आकार दे रहे हैं और इसे देश की इकोनॉमिक और सिविलाइजेशन ग्रोथ का एक सच्चा इंजन बना रहे हैं।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने इवेंट के साइडलाइन में मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमने संरक्षण गतिविधियों के लिए बजट बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं, जिसमें युग युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय भी शामिल है। इसके अलावा, वित्त मंत्रालय से बजट बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।" उन्होंने आगे बताया कि पिछले वर्ष ग्लोबल स्टैंडर्ड के 50 आईकॉनिट ट्रैवल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की घोषणा की गई थी, इसके लिए वित्त मंत्रालय को वित्तीय संसाधन बनाने का अनुरोध किया गया है। 

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Culture and Tourism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD