Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

नितिन गडकरी और भूपेंद्र पटेल ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways, Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 18:21 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों और ठेकेदारों को सड़कों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

इस मीटिंग में जिम्मेदार लोगों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने या फिर कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहने का स्पष्ट संदेश दिया गया। प्रशासन को यह स्पष्ट आदेश दिया गया कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, इस बात को लेकर सख्त निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण और रिसर्फेसिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्धारित समयसीमा में सड़क निर्माण के सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी उच्च अधिकारियों और ठेकेदारों को यह भी निर्देश दिए कि वे सुगम रोड कनेक्टिविटी को शीर्ष प्राथमिकता दें और इस विषय में गंभीरता दिखाएं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस बैठक की चर्चाओं के दौरान केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का भार 35 फीसदी से अधिक रहता है। इस संदर्भ में एनएचएआई को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन राजमार्गों की समुचित मरम्मत होती रहे और आवश्यकता पड़ने पर विस्तारीकरण के कार्य भी जारी रहें।

मुख्यमंत्री ने तीन राष्ट्रीय राजमार्गों अहमदाबाद-मुंबई, राजकोट-गोंडल-जेतपुर और अहमदाबाद-उदयपुर के प्रगतिरत कार्यों की ओर केंद्रीय मंत्री का ध्यान खींचा और इन कार्यों को तेजी से पूरा करने पर चर्चा की। सीएम भूपेंद्र पटेल द्वारा केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे गए मुद्दों पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार की ओर से गुजरात में एनएचएआई के तहत हाईवे सहित अन्य परियोजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways , Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD