Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमार तिरछी नजर' मचा रहा धूम

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh, Hamar Tirchi Nazar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 13:07 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह दर्शकों के बीच अपने अभिनय और गानों से खास पहचान बनाए हुए हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अक्षरा स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। वेस्टर्न कलर की ड्रेस में उनका लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। 

वीडियो में वह अपने हालिया रिलीज गाने 'हमार तिरछी नजर' में शानदार एक्सप्रेशन और किलर आईज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। उनकी तिरछी निगाहें और हल्की सी स्माइल देखकर कोई भी फैन अपना दिल हार बैठे, ऐसा लग रहा है। वीडियो में वह कैमरे के सामने तरह-तरह के पोज दे रही हैं।

उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "हमारी तिरछी नजर तो आग लगा रही है। आप सबके रील्स देखकर मजा ही आ गया। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।" गाने की झलक में अक्षरा के ठुमके और जबरदस्त डांस मूव्स नजर आ रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में बजते बीट्स लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। 

गाने की बात करें तो इसे अक्षरा ने खुद अपनी मधुर आवाज में गाया है और बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। गाना सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को कई सारे गाने दिए हैं। 

हर खास मौके से पहले अभिनेत्री का नया गाना जरूर रिलीज होता है। इसके अलावा, अक्षरा सिंह निरहुआ के साथ फिल्म 'सात फेरे चार वचन' और 'अम्बे है मेरी मां' में भी दिखने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अब फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में रह चुकी हैं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ चुका है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh , Hamar Tirchi Nazar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD